फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Evaluation of copies will be done at nine centers under the supervision of CC cameras

सीसी कैमरों की निगरानी में नौ केंद्रों पर होगा कॉपियों का मूल्यांकन

Thu, 14 Apr 2022 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Evaluation of copies will be done at nine centers under the supervision of CC cameras
सीसी कैमरों की निगरानी में नौ केंद्रों पर होगा कॉपियों का मूल्यांकन
विज्ञापन

देवरिया। बोर्ड परीक्षा की समाप्ति के बाद अब 23 अप्रैल से कॉपियों का मूल्यांकन शुरू कराने की तैयारी हो रही है। इसके लिए जिले में नौ केंद्र की संस्तुति बोर्ड को भेजी गई है। इसमें हाईस्कूल के पांच और इंटर की कॉपियों की जांच के लिए चार केंद्र बने हैं। चयनित केंद्रों को सीसी कैमरों को दुरुस्त करने का आदेश हुआ है। उधर मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों के ड्यूटी की ऑनलाइन रिपोर्ट कंट्रोल रूम से भेजी जा रही है।
बोर्ड परीक्षा के पहले ही माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए जिले से केंद्रों की सूची मांगी गई थी। इस संबंध में यहां से हाईस्कूल के लिए कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, गंगा प्रसाद इंटर कॉलेज मझगांवा, अशोक इंटर कॉलेेज रामपुर कारखाना, जनता इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना, जनता इंटर कॉलेज सोनूघाट एवं इंटर की कापियों के लिए मूल्यांकन केंद्र के रूप में राजकीय इंटर कॉलेज, चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज देवगांव, एसएसबीएल इंटर कॉलेज, बीआरडी इंटर कॉलेज को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

डीआईओएस देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बृहस्पतिवार को बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा के बाद मूल्यांकन केंद्र के लिए हाईस्कूल के पांच एवं इंटर के लिए चार केंद्रों की सूची बनाकर बोर्ड को भेजी गई है। कॉपियों का मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा। चयनित केंद्रों को अपने कैमरे पुन: दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। मूल्यांकन कार्य की निगरानी कंट्रोल रूप से की जाएगी। कापियों की जांच के लिए परीक्षकों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने का कार्य अभी चल रहा है। शीघ्र ही इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed