फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Employees took to the arrest of the attackers on the road

हमलावरों की गिरफ्तारी को सड़क पर उतरे कर्मचारी

Tue, 19 Jan 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Tue, 19 Jan 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
भटनी के एडीओ पंचायत के हमलावारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कई दिनों से आंदोलित कर्मचारियों ने मंगलवार को सड़क पर उतर कर आवागमन बाधित कर दिया।
विज्ञापन


इसके चलते शहर में दो घंटे तक यातायात थम सा गया। स्कूली बच्चों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों ने आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर ज्ञापन देने की घोषणा की है।

राज्य कर्मचारी संघर्ष समिति के बैनर तले मंगलवार को दोपहर एक बजे विकास भवन से कर्मचारियों हुजूम सड़क पर उतर आया।

कर्मचारी नारेबाजी करते हुए सिविल लाइंस पहुंचें और कचहरी चौराहे पर सड़क पर बैठ गए। इसके चलते दोनों तरफ यातायात बाधित हो गया।

कर्मचारियों का कहना था कि आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस दिलचस्पी नहीं ले रही है। आरोपी युवक आए दिन चौक-चौराहों पर दिखता है, इससे पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर आरोपी को पकड़ने के लिए एक हजार रुपए का इनाम कम है तो कर्मचारी संगठन 10 हजार रुपए देने को तैयार हैं। बशर्ते पुलिस आरोपी को पकड़ कर दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम की सूचना पाकर एसडीएम और सीओ सिटी मौके पर पहुंचें और कर्मचारियों से तीन दिन की मोहलत मांगी।  दोपहर 1.30 बजे कर्मचारियों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया और कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचें।


इसमें तय किया गया कि 20 जनवरी को लार के रोपन छपरा में आ रहे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से एक प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेगा।

इसमें सलेमपुर, लार, भटनी, भागलपुर, भाटपाररानी और बनकटा ब्लॉक के कर्मचारी शामिल रहेंगें।

प्रदर्शन में रामायण राय, शौकत अली, केशव सिंह, शांति स्वरूप तिवारी, अखिलेश्वर तिवारी, जयकिशन, नौशादुल्लाह, अजय प्रकाश द्विवेदी, निर्भय नारायण सिंह, सत्येंद्र सिंह, सुनील सिंह, योगेंद्र तिवारी, रामअधार उपाध्याय, अमरनाथ गुप्त, अजय सिंह, दिलीप भारती, वृृद्धिचंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed