फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Electricity to 250 villages running for 12 hours

Deoria News: 12 घंटे गुल रही 250 गांवों की बिजली

Tue, 07 Jul 2026 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Electricity to 250 villages running for 12 hours
खुखुंदू। क्षेत्र के भरथुआ चौराहे के पास मेन लाइन के तार पर शीशम की डाल गिरने से 250 गांवों की बिजली करीब 12 घंटे तक गुल रही। सोमवार रात में करीब 9:40 बजे गुल हुई बिजली मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बहाल हुई। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


132 केवीए बिजली ट्रांसमिशन सलेमपुर से बिजली उपकेंद्र खुखुंदू की आपूर्ति संचालित होती है। यहां से चार फीडरों के माध्यम से खुखुंदू, परसिया मिश्र, भरौली, बैरौना, एकडंगा, बीरपुर मिश्र, मुसैला, पड़री झिल्लीपार, नूनखार, सिसई, बरसात समेत ढाई सौ गांवों की बिजली आपूर्ति की जाती है। सोमवार रात में अचानक उठी तेज हवा और हल्की बारिश के दौरान मेन लाइन ब्रेकडाउन हो गया। जिससे पूरी रात क्षेत्र के कस्बों और गांवों में अंधेरा छा गया। उधर, निगम के कर्मचारियों का कहना है कि रात होने से फाल्ट पकड़ में नहीं आया। मंगलवार सुबह पेट्रोलिंग के दौरान भरथुआ चौराहे के पास मेन लाइन तार पर शीशम की डाल गिरी नजर आई। जिसे काटकर हटाया गया और फिर फाल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल कराई गई। जेई सोनू कुमार ने बताया कि मेन लाइन ब्रेकडाउन होने से रातभर आपूर्ति प्रभावित रही है। फाल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed