फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   electric problem in city

Deoria News: ट्रक में फंसा केबल, ट्रांसफाॅर्मर फुंका, 200 घरों की आपूर्ति ठप

Mon, 18 Dec 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 18 Dec 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
electric problem in city
-खोराराम रोड के किनारे लगा है ट्रांसफॉर्मर, शाम तक बहाल नहीं हो सकी आपूर्ति
विज्ञापन

लोगों को परेशानियों का करना पड़ा सामना, पानी के लिए सुबह हुई दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। ट्रक में केबल फंसने से अमेठी रोड पर लगा 100 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर जल गया। इसकी वजह से करीब 200 घरों की आपूर्ति ठप रही। सुबह लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। मोहल्ले वालों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पूरे दिन प्रयास के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
शहर के अमेठी रोड पर सड़क किनारे लगे 100 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर से करीब 200 से अधिक घरों की आपूर्ति होती है। शनिवार को दिन में करीब दो बजे रामलक्षन की तरफ जा रहे लोडेड ट्रक में फंसकर केबल टूट गया। आपूर्ति चालू होने के कारण ट्रांसफाॅर्मर जल गया। तार टूटने के बावजूद चालक ट्रक रोकने की बजाय भाग निकला। संयोग ठीक था कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। लोगों की सूचना पर उपकेंद्र से आपूर्ति बंद की गई। शनिवार को बिजलीकर्मी नहीं पहुंचे। इसके चलते लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर में रामलीला मैदान उपकेंद्र से पहुंचे बिजलीकर्मियों ने जले हुए ट्रांसफाॅर्मर को ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके चलते रविवार को देर शाम तक मोहल्ले की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। बिजली नहीं होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि ट्रांसफॉर्मर की क्षमता कम होने के कारण फाॅल्ट की समस्या बनी रहती है। शिकायत के बावजूद खराबी को ठीक करने में आठ से दस घंटे लग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में बिजली निगम देवरिया के एसडीओ सतीश वल्लभ ने बताया कि ट्रक से टकराने के बाद केबल टूट गया और ट्रांसफाॅर्मर जल गया। मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर लगाकर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

ट्रांसफाॅर्मर से निकली चिंगारी, केबल में लगी आग
खुखुंदू। ट्रांसफाॅर्मर से निकली चिंगारी से केबल में रविवार को आग लग गई। इससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। उपकेंद्र से बिजली बंद होने के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद खराबी ठीक कर आपूर्ति बहाल की गई। संयोग अच्छा रहा कि रविवार का दिन होने के कारण बाजार में भीड़ कम रही। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

खुखुंदू कस्बे में बिजली निगम ने सड़क से सटे 400 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाया है। यह सड़क से महज चार फीट की ऊंचाई पर है। इस रास्ते से 50 गांवों के लोगों के अलावा स्कूली बच्चों का आवागमन होता है। दोपहर को अचानक ट्रांसफाॅर्मर से चिंगारी निकलने लगी और केबल में आग लग गई। यह देखकर दुकानदार दुकानों में छिप गए। लोगों की सूचना पर बिजली बंद कर पहुंचे निगम के वर्करों ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। जेई उमेश चंद ने बताया कि ठंड में सीलन से फॉल्ट की समस्या उत्पन्न हुई है। इससे केबल में आग लग गई। आग बुझाकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।


फीडर का केबल ब्लास्ट, 50 गांवों रात में ठप रही आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। फीडर का केबल ब्लास्ट होने से करीब 50 गांवों की बिजली आपूर्ति शनिवार की रात ठप रही। खराबी को ठीक कर बिजलीकर्मियों ने 12 घंटे बाद आपूर्ति बहाल की। इसके चलते लोगों को दिक्कतें हुई।

बिजली उपकेंद्र खुखुंदू से गड़ेर, बैदौली, सोनबरसा और नूनखार चार फीडरों से क्षेत्र के करीब 250 गांवों में बिजली आपूर्ति होती है। शनिवार को 10:30 बजे रात में सोनबरसा फीडर का केबल ब्लाॅस्ट हो गया। इससे जुड़े नरौली भिखम, तेनुआ, मझवलिया, बड़ीरार, सोनखरिका, बीरपुर मिश्र, पिपरा खेमकरन, मरहवां और बहोर समेत 50 गांवों की आपूर्ति ठप रही।

निगम के कर्मचारियों को केबल बदलकर आपूर्ति बहाल करने में 12 घंटे लग गए। कर्मचारियों का कहना है कि रात में भी वैकल्पिक व्यवस्था से फीडर चलाने का प्रयास किया गया। लेकिन सफलता नहीं मिली। जेई उमेश चंद ने बताया कि रात में केबल ब्लाॅस्ट होने से आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed