फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   electric barred in medical college

Deoria News: केबल कटने से मेडिकल कॉलेज में ठप रही दो घंटे आपूर्ति

Wed, 15 May 2024 04:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 15 May 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
electric barred in medical college
- फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज परिसर में मंगलवार को केबल कटने से जांच कार्य दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे डिजिटल एक्स-रे, पैथाेलाॅजी जांच के लिए रजिस्ट्रेशन सहित अन्य जांचें ठप रहीं। इसके चलते उमस भरी गर्मी में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली आने पर जांच शुरू हुआ और लोगों ने राहत की सांस ली। जबकि कुछ लोग लौट गए।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को मरीजों की भीड़ रही। सुबह से ही लोग पहुंचने लगे। कर्मचारी भी आठ बजे से ड्यूटी पर तैनात हो गए और काम शुरू कर दिए। इसी बीच परिसर में स्थित बिजली का केबल कट गया। इससे करीब 9:20 बजे आपूर्ति ठप हो गई, जिससे कंप्यूटर और मशीनें बंद हो गईं। कर्मचारियों ने जेनरेटर से आपूर्ति बहाल की, जिससे ओपीडी, कार्यालय, पीआईसीयू में सप्लाई शुरू हो गई, लेकिन डिजिटल एक्स-रे, सीटी स्कैन और पैथाेलाॅजी रजिस्ट्रेशन कार्य ठप हो गया। ओपीडी से मरीज ब्लड सैंपल देने के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पहुंच कतार में खड़े हो गए, जिससे लंबी लाइन लग गई। मरीज व तीमारदार शोर मचाने लगे। कर्मचारियों ने समझा कर उन्हें शांत कराया। साथ ही रिपोर्ट लेने वालों की भी भीड़ हो गई। वहीं, डिजिटल एक्स-रे कक्ष पर मरीजों की भीड़ से अंदर प्रवेश करने में काफी दिक्कत हो रही थी। उमस भरी गर्मी में लोग कतार में खड़े थे। एक्स-रे न होने पर कुछ लोग हंगामा करने लगे। उन्हें किसी तरह शांत कराया गया। यही हाल सीटी स्कैन का रहा। करीब दो घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू होने के बाद जांच शुरू हुई। पैथाेलाॅजी जांच काउंटर पर दोपहर दो बजे तक 350 रजिस्ट्रेशन हुआ था। कतार में 70-80 लोग खड़े थे, जबकि दूर-दराज से आए करीब 50 लोग लौट गए। उधर, करीब 35 लोग बिना एक्स-रे कराए चले गए।
विज्ञापन

केबल कटने जाने के कारण कुछ देर के लिए आपूर्ति बाधित रही। उसे जोड़ कर बिजली बहाल कर दी गई। इसके बाद सभी जांच शुरू हो गई। सभी मरीजों को सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed