फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   election of colectorate bar association

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

Mon, 31 Jan 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
election of colectorate bar association
दी कलेक्ट्रेट सेंट्रल बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियो ने किया शपथ ग्रहण। संवाद - फोटो : DEORIA
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
विज्ञापन

दी कलेक्ट्रेट सेंट्रल बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दी कलेक्ट्रेट सेंट्रल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित समारोह में शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने कहा कि अधिवक्ता का समाज में महत्वपूर्ण योगदान होता है। बार और बेंच में समन्वय स्थापित कर पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए।

समारोह को एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, एएसपी राजेश कुमार, एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन संतशरण तिवारी, विष्णु गोपाल, राकेश कुमार मिश्र, केशरीनाथ पांडेय आदि ने संबोधित किया। इससे पहले नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश नाथ त्रिपाठी को पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्र ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, सचिव ब्रजेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, कृपाशंकर पांडेय, रामअशीष यादव, संयुक्त सचिव सुरेश तिवारी, बृजमोहन पांडेय, मनोज कुमार श्रीवास्तव तथा कार्यकारिणी सदस्य राणा प्रताप सिंह, राकेश कुमार मिश्र, रामनगीना यादव, दयाशंकर पाल, अखिलेश चंद्र राव, संदीप कुमार मिश्र, विनोद सिंह, सतीश चंद्र श्रीवास्तव, अनिता यादव, लियाकत अली सिद्दीकी, शिव मोहन सहाय को शपथ दिलाई। संचालन उमापति त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed