फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Elderly man duped by claiming his son was involved in rape

Deoria News: बेटे के दुष्कर्म में फंसने की बात कह बुजुर्ग से ठगी

Wed, 06 May 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 06 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Elderly man duped by claiming his son was involved in rape
सलेमपुर। जालसाज ने एक बुजुर्ग को वीडियो कॉल कर उसके बेटा को दुष्कर्म के आरोप में फंसने की बात कह उससे ऑनलाइन पांच रुपये की ठगी कर ली। ठगी का शिकार होने के बाद पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग निवासी ओमप्रकाश राव (69) ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चार मई की शाम घर पर भोजन करने बैठाा था।
इसी बीच उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आया। कॉल करने वाले ने पहले सामान्य बातचीत करते हुए उनकी लोकेशन पूछी और फिर किनारे जाकर बात करने के लिए कहा।
विज्ञापन

जैसे ही वह अलग हुए, वीडियो कॉल करने वाले ने मोबाइल स्क्रीन पर एक घायल युवती का वीडियो दिखाया और आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बेटे ने उस लड़की के साथ दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठग ने खुद को मामले से जुड़ा बताते हुए धमकी दी कि यदि 50 हजार रुपये तुरंत उसके बताए खाते में नहीं भेजे गए तो बेटे को जेल भेज दिया जाएगा। बेटे को बचाने की चिंता में बुजुर्ग ने पहले परीक्षण के तौर पर एक रुपया और फिर पांच हजार रुपये ठग के खाते में ट्रांसफर कर दिए।
इसी बीच घर की एक महिला को शक हुआ और उसने उस बेटे को फोन कर सच्चाई जानी, जिसका नाम ठग ले रहा था। फोन पर बेटे के पूरी तरह सुरक्षित होने की पुष्टि होते ही परिवार को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने तुरंत रुपये भेजना बंद कर दिया।

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने साइबर अपराध के साइबर हेल्पलाइन पर दर्ज करा दी है। उसके बाद मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर आपबीती बताते हुए जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रभारी कोतवाल दीपनारायण ने बताया कि शिकायत मिली है। मामला साइबर सेल से जुड़ा है जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed