फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Eight teachers found at Sarvodaya Vidyalaya Mehrauna

Deoria News: सर्वोदय विद्यालय मेहरौना को मिले आठ शिक्षक

Thu, 14 Aug 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 14 Aug 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Eight teachers found at Sarvodaya Vidyalaya Mehrauna
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय मेहरौना को आठ नए शिक्षक मिल गए हैं। इससे विद्यालय के छात्रों को पढ़ाई का बेहतर माहौल मिलेगा।
सदर ब्लॉक के मेहरौना में समाज कल्याण विभाग की ओर से जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय संचालित है। इसमें कक्षा छह से 12 तक निशुल्क शिक्षा दी जाती है। पूर्णत: आवासीय इस विद्यालय में 389 बच्चे पंजीकृत हैं, पर शिक्षकों की कमी के चलते पठन-पाठन सुचारू रूप से संचालित होना मुश्किल था। पिछले दिनों विद्यालय के भोजन में कीड़े मिलने पर छात्रों के धरना देने के बाद विद्यालय सुर्खियों में आया था।

सदर एसडीएम के विद्यालय पहुंचने पर छात्राें ने भोजन, साफ-सफाई के साथ शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया था। इसके बाद प्रशासन की पहल पर बेसिक शिक्षा विभाग ने चार शिक्षक जूनियर कक्षाओं पढ़ाने के लिए भेजे हैं। वहीं माध्यमिक शिक्षा विभाग ने विभिन्न राजकीय विद्यालयों से चार शिक्षकों को पढ़ाने के लिए भेजा है। इसके चलते विद्यालय के चार शिक्षकों को मिलाकर कुल 12 शिक्षक तैनात हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed