फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Eight feet deep pit near the road is feasting on the accident

Deoria News: रास्ते के पास आठ फीट गहरा गड्ढा हादसे को दे रहा दावत

Thu, 06 Jul 2023 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Eight feet deep pit near the road is feasting on the accident
गड्ढे में भरा है बारिश का पानी, पटवाने के लिए एसओ से लगाई गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। लार थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में शौचालय बनवाने के लिए चार माह पहले खोदा गया गड्ढा हादसे की दावत दे रहा है। इस गड्ढे में बारिश का पानी भर गया है। गड्ढा रास्ते के बगल में होने के कारण बच्चों व पशुओं के लिए खतरा साबित हो रहा है।

लार थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में रमेश मिश्र ने अपने दरवाजे पर तीन-चार माह पहले शौचालय बनवाने के लिए 8 फीट गहरा गड्ढा खुदवाए थे। इस बीच एक व्यक्ति से विवाद होने की वजह से काम रुक गया। बरसात के दिन में गड्ढा पानी से भर गया है। चारों तरफ की मिट्टी अराड बनकर गड्ढे में गिर रही है। बगल से ही गांव का रास्ता है। इधर से गुजरने वाले लोग हमेशा भयभीत रहते हैं कि कहीं वे अरार के साथ गड्ढे में न समा जाएं। इसको लेकर के गांव के समाजसेवी गोविंद मिश्रा ने थानाध्यक्ष लार को एक लिखित आवेदन देकर संबंधित व्यक्ति से गड्ढा पटवाने या बेरीकेटिंग कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed