फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Easy Mart sealed, SS Mall also locked

Deoria News: ईजी मार्ट सील, एसएस मॉल पर भी लटका ताला

Tue, 16 Sep 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 16 Sep 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Easy Mart sealed, SS Mall also locked
सील हुए ईजी मार्ट पर पुलिस का पहरा,
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। युवती का धर्मांतरण करने की कोशिश के मामले में पुलिस ने हनुमान मंदिर रोड पर संचालित बंद पड़े ईजी मार्ट को सोमवार को सील कर दिया। चौकीदार को नोटिस रिसीव कराने के बाद शटर पर चस्पा कर दिया।
साथ ही, मार्ट पर पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस का तर्क है कि घटना स्थल ईजी मार्ट है और फील्ड यूनिट को साक्ष्य संकलन करना है। घटनास्थल पर गड़बड़ी न हो, इसलिए सील किया गया है।
विज्ञापन

वहीं फरार चल रहे ईजी मार्ट और एसएस माॅल के मालिक, उसकी पत्नी और साले की तलाश में रविवार को पूरी रात पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दी, मगर कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मदनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती शहर के हनुमान मंदिर रोड पर ईजी माॅर्ट में काम करती थी। युवती ने ब्रेनवाश कर एसएस मॉल के मालिक उस्मान गनी, उसकी पत्नी और साले पर धर्मांतरण कराने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। एएसपी के जांच के बाद पुलिस इस मामले में सात सितंबर को धर्मांतरण की कोशिश, अश्लील हरकत समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
युवती का कलमबंद बयान 10 सितंबर को हुआ। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर तीनों आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। इसके लिए एसपी विक्रांत वीर ने पुलिस की तीन टीम बनाई हैं।
विवेचक विनोद कुमार सिंह फील्ड यूनिट की टीम के साथ रविवार की शाम को साक्ष्य संकलन के लिए ईजी माॅर्ट गए, वहां पर चौकीदार शहर के दानोपुर निवासी अजय कुशवाहा मिला।
चौकीदार ने बताया कि मालिक व मैनेजर कर पता नहीं है। ईजी मार्ट कब खुलेगा इसकी भी जानकारी नहीं है। विवेचक ने चौकीदार को नोटिस रिसीव कराने के बाद ईजी मार्ट को सील करने के बाद नोटिस चस्पा कर दिया। यहां पर दो सिपाहियों की ड्यूटी लगा दी गई है। इसके अलावा वहां से कुछ दूरी पर एसएस मॉल पर भी पुलिस ने अपना ताला लगा दिया है।

विवेचक ने बताया कि मुकदमा का घटना स्थल ईजी मार्ट है, इसलिए फील्ड यूनिट को साक्ष्य संकलन करना विवेचना का हिस्सा है। आरोपी केस दर्ज होने के बाद से फरार हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से मॉल को सील किया गया है, ताकि कोई गड़बड़ी न हो, अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे से छेड़छाड़ न हो, वहीं आरोपियों की तलाश में गैर जनपद और बिहार में संभावित ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed