फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   e rikshaw route final

निर्धारित मार्गों पर ई रिक्शा चलाने का खाका तैयार

Sat, 01 Oct 2022 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
e rikshaw route final
बस स्टेशन के पास सड़क पर सवारी भरते ई रिक्शा चालक - फोटो : DEORIA
निर्धारित मार्गों पर ई रिक्शा चलाने का खाका तैयार
विज्ञापन

सभी तहसील मुख्यालयों का अलग-अलग रंग होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर में प्रतिदिन करीब पांच हजार ई रिक्शा का संचालन होता है। चालक सड़कों पर ई रिक्शा ई रिक्शा बेतरतीब खड़ा कर सवारियों को बैठाते हैं। इसके कारण जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। इस समस्या के निदान के लिए ई रिक्शा का मार्ग निर्धारण करने की योजना बनाई गई है। इतना ही नहीं, जिस तहसील क्षेत्र का ई रिक्शा होगा, वहां के लिए रंग का निर्धारण किया गया है।
इन दिनों शहर के सभी मार्गों पर ई रिक्शा की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। इसके कारण सड़क पर जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। इतना ही नहीं, भटवलिया, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, कचहरी चौराहा, कोऑपरेटिव, गोरखपुर ओवरब्रिज के पास सड़क पर सवारी उतारने और चढ़ाने से जाम लग रहा है। जबकि कोतवाली, तहसील, राघव नगर, रामलीला मैदान, मोतीलाल रोड आदि कम चौड़ाई वाले मार्गों पर अधिक संख्या में ई रिक्शा संचलन से जाम लग रहा है।
विज्ञापन

शहर में अतिक्रमण हटने के बाद जाम लगने का मुख्य कारण ई रिक्शा बन गए हैं। इस समस्या के निदान के लिए एआरटीओ और ई रिक्शा चालक संघ ने मिलकर खाका तैयार किया है। इसे धरातल पर उतारने के लिए संगठन के पदाधिकारियों ने पंद्रह दिन का समय मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग का निर्धारण
बस स्टेशन से कोतवाली रोड, न्यू कॉलोनी
गोरखपुर रोड पर ओवरब्रिज के नीचे से चीनी मिल वाया परशुराम चौक होकर, सीसी रोड फिर इसी रास्ते वापस आएंगे।
रेलवे स्टेशन के लिए नगर पालिका रोड और ओवरब्रिज के नीचे से जाएंगे।
कचहरी चौराहे से वन वे राघव नगर से हनुमान मंदिर चौराहे, परशुराम चौक तक जाएंगे।
तहसीलवार प्लेट पर होगा रंग का निर्धारण
देवरिया सदर लाल रंग
सलेमपुर नीला
रुद्रपुर पीला
बरहज काला
भाटपाररानी सफेद
टेंपो का मार्ग निर्धारण कर भूल गए
देवरिया। ई रिक्शा का मार्ग निर्धारण कर यातायात व्यवस्था को सुधारने का खाका तैयार किया गया है। पर एक साल पहले टेंपो का मार्ग रंग के हिसाब से निर्धारित किया गया था। पर सख्ती से पालन न होने के कारण शहर के विभिन्न मार्गों पर नियमों की अनदेखी करने वाले टेंपो चालक मिल जाएंगे।
ई रिक्शा संघ के अध्यक्ष राजेश जायसवाल और संरक्षक अमित मोदनवाल ने बताया कि रंग के हिसाब से सभी तहसीलों में ई रिक्शा का संचालन किया जाएगा। जिस तहसील के लिए मंजूरी मिली है, वहीं पर चलेगा। शहर में मार्ग निर्धारण किया गया है। पंद्रह दिन के लिए समय मांगा गया है। इसके बाद मार्ग पर संचालन किया जाएगा।

कोट
जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए शहर में मार्ग का निर्धारण किया गया है। इसके लिए ई रिक्श संघ के पदाधिकारियों से सुझाव भी मांगे गए हैं। रंग भी निर्धारित किया गया है।
- एके शुक्ल, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed