फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   E-rickshaw stopped the pace of the city

Deoria News: ई-रिक्शा ने रोकी शहर की रफ्तार

Sat, 13 Jul 2024 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw stopped the pace of the city
सलेमपुर सड़क पर खड़ा ईरिक्शाफोटो- संवाद
- अव्यवस्था : सड़कों पर दौड़ रहे 200 से अधिक ई-रिक्शे, अधिकतर पंजीकृत नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। नगर में ई-रिक्शा चालकों की मनमानी शहरवासियों के लिए सिर दर्द बनी है। मनमाने ढंग से सड़क पर रोककर सवारियां भरने से दिनभर नगर में जाम की स्थिति रहती है। वहीं स्टेशन रोड पर सुबह फुटकर सब्जी बिक्रेताओं और फुटपाथों पर ठेले वालों का कब्जा होने से यह स्थिति और भी जटिल हो जाती है, लेकिन जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
नगर में बस स्टैंड से लेकर गांधी चौक से होकर रेलवे स्टेशन सब्जी और फल के ठेले दोनों ओर लग जाते हैं। बीच सड़क पर हाथ ठेले लगे रहने से लोगों को अपने वाहन निकलने में परेशानी होती है। साथ ही दुकानदार अपने वाहन भी खड़े नहीं कर पाते हैं। यह स्थिति शाम के समय सबसे अधिक बनती है, जबकि पूर्व में नगर पंचायत ने ठेले वालों को बीच सड़क पर न खड़े करने की हिदायत दी थी। इसके बाद भी सब्जी और फल विक्रेता नहीं मान रहे हैं। फिर से लोगों ने सड़क पर ठेला खड़े करना शुरू कर दिया है। ऐसे में नगर पंचायत के कर्मचारी इन पर लगाम नहीं लगा पा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर में सबसे ज्यादा समस्या जाम की सोहनाग मोड, बस स्टेशन, गांधी चौक से लेकर रेलवे स्टेशन तक बनी रहती है। यहां की अधिकांश सड़कें चौड़ी हैं, लेकिन अतिक्रमण के चलते सकरी हो गई है। नगर में लगभग 200 से ज्यादा ई- रिक्शा है जो रोड पर दौड़ते हैं। इनमें से ज्यादातर का पंजीकरण भी नहीं है। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि जाम की समस्या से निपटने के लिए ओवर ब्रिज के पहले बस स्टैंड और चौक पर पुलिस पिकेट बनाया गया है। जल्द ही जाम की समस्या से लोगों को निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
कोट
व्यापारियों व दुकानदारों के साथ बैठक कर इस समस्या का निदान निकालने का प्रयास किया जाएगा। ई-रिक्शों की धमाचौकड़ी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन से संपर्क कर अभियान चलाया जाएगा।
- हिमांशु प्रताप सिंह, ईओ आदर्श नगर पंचायत सलेमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed