{"_id":"68599bb6102728f93a092568","slug":"dumper-went-out-of-control-and-climbed-on-the-divider-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-156658-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ा डंपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ा डंपर
Mon, 23 Jun 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 23 Jun 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया । शहर के टाउन हॉल के पास देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर डिवाइडर पर सुबह अनियंत्रित होकर बालू लदा डंपर चढ़ गया। संयोग अच्छा था कि उस समय चहल-पहल नहीं थी।
जानकारी के अनुसार, जिले के भागलपुर से सफेद बालू लेकर एक डंपर कुशीनगर जा रहा था। टाउन हाॅल के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। चालक को मामूली चोट आई है।
शहर के सबसे व्यस्ततम रोड पर दुर्घटना सुबह करीब चार बजे हुई। सुबह टहलने जाने वाले लोगों ने बताया कि चालक को नींद आ गई होगी, जिसके कारण डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया।
विज्ञापन
शहर का मुख्य मार्ग होने के कारण सुबह जाम की स्थिति हो गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे टीएसआई गुलाब सिंह ने गाड़ी से बालू को खाली कराकर हटाने का प्रयास किए, लेकिन जाम लगने के कारण रोक दिया गया।
यातायात पुलिस दिन भर मुस्तैद रहकर वाहनों की आवाजाही सुचार रूप से रखी। डंपरर डिवाइडर पर दिन भर पड़ा रहा। रात करीब दस बजे क्रेन की सहायता से उसे हटाया गया। टीएसआई गुलाब सिंह ने बताया कि घटना की सूचना सुबह मिली। यातायात व्यवस्था में बाधा न आए इसके लिए वहां ट्रैफिक पुलिस को लगाया गया था। वह भी मौजूद रहे। रात में डंपर को हटवा दिया गया।