फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Due to the strike, a lot of garbage in the streets of Rudrapur

हड़ताल के कारण रुद्रपुर की गलियों में लगा कूड़े का ढेर

Wed, 08 Mar 2017 10:43 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 08 Mar 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
 Due to the strike, a lot of garbage in the streets of Rudrapur
रुद्रपुर नगर के मुख्य बाजार में कूड़ा, करकट के बीच खड़े होकर खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर। तीन माह में दस बार सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से नगर में सफाई व्यवस्था को लेकर लोग अब जिम्मेदारों को कोस रहे हैं। चार दिनों से सफाई नहीं होने से रुद्रपुर कूड़ा करकट वाला नगर बन गया है। गली से लेकर मुख्य सड़क, चौराहों पर कचरे का ढेर लगा है। बुधवार को भी शाम तक नगर में सफाई व्यवस्था शुरू नहीं हो पाई। मानदेय को लेकर सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन


ठेकेदार द्वारा मानदेय नहीं देने को लेकर सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। नगर पंचायत नियमों का हवाला देकर सफाई व्यवस्था शुरू कराने को ठोस कदम नहीं उठा पाया है। नगर में चारों तरफ कचरे से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। हर घर के सामने कूड़ा लगने से मोहल्ले में बदबू फैल रही है। स्कूल, मंदिर जाने वालों को कचरे से होकर जाना पड़ रहा है। जगह-जगह नालियां जाम है।
विज्ञापन


सफाई कर्मचारी मानदेय नहीं मिलने तक काम पर लौटने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह कर्ज लेकर किसी तरह परिवार के लोगों को भोजन करा पा रहे हैं। होली का त्योहार आ गया, उनके घर त्योहार मनाने को एक रुपया भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब मानदेय मिलने के बाद ही नगर में सफाई व्यवस्था शुरू की जाएगी। नगर के महेश वर्मा, शिवहरि त्रिपाठी, मनोज पांडेय, अजय कुमार आदि ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर नगर में सफाई व्यवस्था शुरू कराने की मांग की। अधिशासी अधिकारी मुकेश चौधरी ने कहा कि गुरुवार की सुबह से हर हाल में नगर में सफाई व्यवस्था शुरू हो जाएगी। सफाईकर्मियों के मानदेय की समस्या समाप्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed