फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Due to burning of jumper between Deshahi-Kasya, electricity of Bhagwanpur Choubey feeder has been cut for two days

Deoria News: देसही-कसया के बीच जंफर जलने से दो दिन से गुल है भगवानपुर चौबे फीडर की बिजली

Sun, 30 Jul 2023 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Due to burning of jumper between Deshahi-Kasya, electricity of Bhagwanpur Choubey feeder has been cut for two days
दिन में मोहर्रम जुलूस के चलते और रात में फाल्ट की वजह से आपूर्ति रही बाधित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रामपुर कारखाना, रुस्तमपुर, पांडेयचक में दो दिन से विद्युत आपूर्ति न रहने से पांच लाख की आबादी परेशान है। देसही-देवरिया और कसया के बीच मुंडेरा में जंफर जल जाने से शनिवार रात भर बिजली गुल रही। दिन में मोहर्रम का जुलूस और रात को फाल्ट के चलते आपूर्ति बाधित रही। अधिकतर घरों में पानी भी खत्म हो गया है। गर्मी में आए दिन कसया और देसही के बीच फाल्ट और तार टूटने से उपभोक्ता परेशान हो गए गए हैं। भगवानपुर चौबे विद्युत सब स्टेशन से जुड़े रामपुर कारखाना नगर पंचायत, रुस्तमपुर और पांडेय चक फीडर की विद्युत सप्लाई अव्यवस्था की भेंट चढ़ गई है।

देसही और कसया के बीच फाल्ट से उपभोक्ताओं के साथ कर्मचारी भी आजिज आ गए हैं। मोहर्रम जुलूस के चलते दोपहर से बिजली आपूर्ति बंद की गई थी। देर शाम आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन देसही देवरिया के मुंडेरा में जंफर जल जाने से देर रात आपूर्ति ठप हो गई। रात को ठप हुई बिजली रविवार दिन में 9:30 बजे बहाल हुई। लोगों के इंवर्टर तक डिस्चार्ज हो गए। मोबाइल चार्ज करने के लिए लोगों को जनरेटर चलने वाली दुकानों पर जाना पड़ा। रामपुर कारखाना और रुस्तमपुर फीडर से जुड़े उपभोक्ता पुरवा फीडर से फिर से विद्युत जोड़ने की मांग कर रहे हैं। अवर अभियंता इरफान उल्लाह अंसारी ने बताया कि फाल्ट ठीक करने के लिए कर्मचारी काम कर रहे हैं, जल्द ही विद्युत बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed