फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Due to a sudden fire in Deoria, two or four pagiya carts, thatched roofs and kiosks were burnt to ashes

Deoria News: अचानक से लगी आग, 2 चार पहिया गाड़ी-गुमटी; छप्पर जलकर खाक

Wed, 02 Apr 2025 03:56 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 02 Apr 2025 03:56 PM IST
सार

बैतालपुर कस्बे से सटे बरारी मोड़ पर अज्ञात कारणों से बुधवार को दोपहर 1:30 बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला।

विज्ञापन
Due to a sudden fire in Deoria, two or four pagiya carts, thatched roofs and kiosks were burnt to ashes
लगी आग को बुझाते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बैतालपुर के बरारी मोड़ के पास अज्ञात कारणों से लगी आग की लपटों ने दो चार पहिया वाहनों को जलाकर राख कर दिया। इसी दौरान एक गुमटी और एक झोपड़ी को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। दोनों चार पहिया वाहन जलकर राख हो गए। लाखों रुपये की क्षति हुई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


बैतालपुर कस्बे से सटे बरारी मोड़ पर अज्ञात कारणों से बुधवार को दोपहर 1:30 बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। इस हादसे में अनवर की कार, जमालू पुत्र जुम्मा की एक चार पहिया और मुख्तार पुत्र सलीम की छप्पर पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed