फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   drowned in gandak river

मामा के घर शादी में शामिल होने आए किशोर की गंडक नदी में डूबने से मौत

Thu, 10 Jun 2021 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
drowned in gandak river
मामा के घर शादी में शामिल होने आए किशोर की गंडक नदी में डूबने से मौत
विज्ञापन

गुठनी/मेहरौनाघाट। बिहार के गुठनी पश्चिमी छठघाट स्थित छोटी गंडक नदी में नहाने गए किशोर की मौत पानी में डूबने से हो गई। किशोर जीतन कुमार मईल थाना क्षेत्र के इशारू गांव निवासी जीउत बैठा का पुत्र तथा गुठनी पश्चिमी निवासी अमरजीत बैठा का भांजा था। वह अपने मामा की बेटी के शादी में शामिल होने गुठनी आया था।

बृहस्पतिवार दोपहर वह अपने अन्य साथियों के साथ छोटी गंडकी नदी में नहाने गया था। नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया। उसके साथी जब तक शोर मचाते और उसे बचाते तब तक वह गहरे पानी में डूब कर लापता हो गया। साथ गए बच्चों द्वारा शोर मचाने पर अगल-बगल से ग्रामीण दौड़े और मछुआरे भी प्रयास किए मगर कुछ पता नहीं चला। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ शंभुनाथ राम, अंचल निरीक्षक तारकेश्वर पांडेय व प्रखंड प्रमुख कामोद प्रसाद नारायण उर्फ सुबोध सिंह ने गोताखोरों को बुलवाया। गोताखोरों ने शव को नदी से खोज निकाला। नदी से शव निकलते देख परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। सीओ द्वारा थानाध्यक्ष को सूचना देने के बाद एसआई दशरथ सिंह मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर भेजा। घटना की खबर मृतक के गांव इशारू पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। जीतन अपने तीन भाइयों में बड़ा था। जीतन का परिवार गरीब तो है ही, गुठनी निवासी उसके मामा अमरजीत बैठा भी अत्यंत गरीब हैं। आगामी 18 जून को बेटी की बरात आनी है। अमरजीत की हालत ऐसी है कि घर में बरातियों के खाने-पीने के अनाज की व्यवस्था तक नहीं हो सकी है कि ये पहाड़ टूट पड़ा। इस संबंध में गुठनी थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed