फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   drove anti encroachment campain

मझौलीराज में हटाया गया अतिक्रमण, मचा हड़कंप

Sun, 29 May 2022 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
drove anti encroachment campain
मझौलीराज में हटाया गया अतिक्रमण, मचा हड़कंप
विज्ञापन

सलेमपुर। मझौलीराज में शनिवार को नगर पंचायत, राजस्व विभाग व पुलिस की टीम ने अतिक्रमण हटवाया। मुख्य सड़कों की पटरियों पर कब्जा जमाए लोगों को हटाया गया।
मझौलीराज नगर पंचायत की प्रमुख सड़कों की पटरियों पर दुकानदारों ने कब्जा कर लिया था। नगर पंचायत की ओर से बार बार चेतावनी के बाद भी कब्जेदार अतिक्रमण हटाने का नाम नहीं ले रहे थे। शनिवार को ईओ पंकज कुमार के नेतृत्व में प्रशासन ने सड़क की पटरी और नालियों से कब्जा को हटाया। किला चौराहे के समीप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। नालियों के ऊपर तक दुकानें लगी थीं। नगर पंचायत प्रशासन ने बुलडोजर लगवा कर टीनशेड, सीढ़ी पर अतिक्रमण हटा कर रास्ता चौड़ा कराया। यहां व्यापारियों ने प्रशासन से चिन्हांकन कराकर अतिक्रमण की मांग की तो प्रशासन ने सख्ती दिखाई। प्रशासन के सख्त तेवर देख अतिक्रमणकारी बैकफुट पर हो गए। वहीं प्रशासन की कार्रवाई की खबर पर अन्य दुकानदार खुद ही अतिक्रमण हटाने लगे। अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई के बाद नगर के मुख्य बाजार की सड़कों पर राहगीरों को राहत मिली। ईओ पंकज कुमार ने कहा कि अभी नगर पंचायत की सड़कों से अतिक्रमण हटाया गया है। कब्जेदार अगर नहीं सुधरेंगे तो जुर्माना भी वसूला जाएगा। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रहेगा। इस दौरान कोतवाल नवीन कुमार मिश्र, चौकी इंचार्ज अभिषेक तिवारी, राजेश राय, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चौराहे से दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाया
मईल। स्थानीय चौराहे पर देर शाम को अतिक्रमण हटाने के लिए बरहज तहसील प्रशासन पहुंचा तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया। बरहज के एसडीएम गजेंद्र कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ चौराहे के तीन दुकानदारों का अतिक्रमण बुलडोजर से तोड़ कर खाली कराया गया। दुकानदारों का कहना था कि प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का नोटिस नहीं दिया है, जिससे दुकान में सामान नहीं हटा पाए हैं। समाजसेवी देवेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में दुकानदारों ने प्रशासन से अतिक्रमण स्वयं हटाने के लिए रात भर का समय मांगा। प्रशासन ने उन्हें रात भर का समय दिया। शनिवार सुबह दुकानदारों ने अतिक्रमण हटा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed