फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Drizzle rain gave relief from humidity, forecast of continuous rain for 10 days

Deoria News: रिमझिम बारिश ने दी उमस से राहत, 10 दिनों तक लगातार बारिश का अनुमान

Tue, 22 Aug 2023 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 22 Aug 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Drizzle rain gave relief from humidity, forecast of continuous rain for 10 days
देवरिया। सोमवार की रात से शुरू हुई रिमझिम बारिश के कारण जहां उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली, वहीं सड़को के गड्ढों में पानी और कीचड़ से शहरवासियों की मुसीबत बढ़ गई। महज 5.08 एमएम बारिश में ही मोहल्ले कीचड़ से पट गए। कृषि अनुसंधान केंद्र मल्हना के वैज्ञानिक डॉ. रजनीश ने बताया कि अगले 10 दिनों तक लगातार बारिश का पूर्वानुमान है। बुधवार को अच्छी वर्षा होगी। बिजली गिरने की आशंका प्रबल है।
विज्ञापन

रामगुलाम टोला पूर्वी, चटनी गड़ही मोहल्ला, पिड़रा, बाबू बभनी, अली नगर, शहीदनगर, रामनाथ देवरिया पश्चिमी, मुंशी गोरखनाथ टोला, कैलाशपुरी, मंगलमपुरम आदि मोहल्लों में आवागमन दूभर हो गया। जल निकासी का इंतजाम न होने के कारण कई सड़कों पर जलभराव देखने को मिला। दोपहर 12 बजे पिपरपाती नहर के पास बैकुंठपुर मार्ग पर जलभराव हो गया था। जब भी कोई बड़ा वाहन तेज रफ्तार से जा रहा था तो बगल से गुजर रहे बाइक सवार व पैदल राहगीरों पर गंदे पानी का छींटा पड़ रहा था। यह परेशानी करीब डेढ़ सौ मीटर तक थी। रामगुलाम टोला पूर्वी में बेरमहिया मंदिर के सामने की सड़क पर कीचड़ पसर गया था। इससे बाइक सवार अनियंत्रित हो रहे थे। ज्यादातर लोग सड़क की हालत देख वापस लौट जा रहे थे। स्थानीय निवासी गुलाब सिंह का कहना था कि सड़कों की हालत ठीक नहीं होने के कारण हर साल बरसात में आवागमन में कठिनाई होती है। इसी प्रकार की दुश्वारी अली नगर, शहीद नगर, मंगलमपुरम व चटनी गड़ही मोहल्ले में देखने को मिली।
विज्ञापन

-------------------

लोगों की लापरवाही ने बढ़ाई है कई जगह परेशानी

बारिश होने पर कच्ची व गड्ढायुक्त सड़कों पर आवागमन में कठिनाई होना स्वाभाविक है। मगर कई जगहों पर लोगों की लापरवाही के कारण भी राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। चकियवा ढाला पिच सड़क से मंगलमपुर की ओर जाने वाली खड़ंजा सड़क पर एक व्यक्ति ने मिट्टी गिराई है। इसके चलते पूरी सड़क कीचड़ से पट गई है। इसी मोहल्ले में शास्त्री जी के मकान के आगे बास-बल्ली के सहारे गया बिजली का केबल सड़क पर झूल रहा है। जरा भी असावधानी पर करंट लगने का खतरा है। रामगुलाम टोला पूर्वी में नहर वाली रोड पर बिल्डिंग मटेरियल रखा गया है। चटनी गड़ही मोहल्ला में रामपाल सिंह के मकान के सामने नाली में गिट्टी रखा गया है। जल निकासी नहीं होने के कारण सड़क पर पानी जमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------

शहर में सड़कों की स्थिति

- 900 के करीब छोटी-बड़ी सड़कें हैं शहर में

- 200 सड़कें कच्ची हैं।

- 350 सड़कें गड्ढायुक्त हैं।

-----------

बोले शहरवासी:

थोड़ी सी बारिश में मोहल्ला नरक बन जाता है। सड़क पर हर तरफ कीचड़ पसर गया है। नाली का इंतजाम न होने के कारण पानी जमा हो रहा है। - रितेश पांडेय, मंगलमपुरम।


----------

पड़ोसी ने मकान बनवाने के लिए सड़क पर मिट्टी गिरावाई है। इसके चलते घर की सीढ़ी से उतरते ही पैर कीचड़ में पड़ रहा है। ऐसी दुश्वारी अभी एक माह और झेलनी पड़ेगी। - अनिरुद्ध उपाध्याय, चकियवा।

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed