फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dr. harbinger of social change. Ambedkar

सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत थे डॉ. अंबेडकर

Thu, 14 Apr 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Thu, 14 Apr 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Dr. harbinger of social change. Ambedkar
हनुमान मंदिर स्थित संत रविदास मंदिर पर अम्बेडकर जयंती मनायी गयी।
देवरिया में  भाजपा कार्यालय पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती समरसता दिवस के रूप  में मनाई गई। इस दौरान उनके जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला गया और देेश की आजादी और  संविधान निर्माण में उनके योगदान को सराहा गया। 
विज्ञापन


मुख्य अतिथि  क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिव कुमार पाठक ने कहा कि डॉ. अंबेडकर शुरू से ही कांग्रेस की विचारधारा के विरोधी रहे। उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में  लगता है कि भाजपा कूटनीति के तहत दलितों को रिझाने के लिए यह कार्यक्रम  आयोजित कर रही है। डॉ. अंबेडकर जनसंघ के स्थापना के समय से साथ थे। इसका एकमात्र कारण यह था कि आजादी के समय दलितों का खूब शोषण किया गया था।  एकात्म मानवतावाद, सर्वस्पर्शी, सर्वग्राही को लेकर उन्होंने समता मूलक  समाज की स्थापना की। उनकी सोच के अनुरूप भाजपा समाज के अंतिम व्यक्ति तक  सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि छेदी प्रसाद ने कहा कि  बाबा साहब सामाजिक परिवर्तन के प्रणेता थे। डॉ. शिवहरी सिंह, सदर विधायक  जन्मेजय सिंह, विजय कुमार दुबे, डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, डॉ. अभय मणि  त्रिपाठी, सज्जन मणि ने भी अपना विचार रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे  जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की सोच  के अनुरूप दलितों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन देवरिया देहात  मंडल के अध्यक्ष अभिषेक राय अंकुर ने किया। कार्यक्रम संयोजक भूपेंद्र  सिंह, नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा रहे। इस अवसर पर श्रीनिवास मणि, कृष्णनाथ  राय, ओमप्रकाश मौर्य, प्रमोद शाही, रामदास मिश्रा, राकेश शुक्ला, राजेश,  राधेश्याम शुक्ला, सत्येंद्र मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। 
रामपुर  कारखाना में भारतीय जनता पार्टी ने गुरूवार को डायट परिसर में भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई। इस दौरान  वक्ताओं ने राष्ट्र के लिए किए गए बाबा साहब के योगदान को बताया। इस दौरान मुख्य  अतिथि क्षेत्रीय मंत्री शिव कुमार पाठक, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद  देवरिया के पूर्व अध्यक्ष डॉ. शिवहरी सिंह, प्रमोद सिंह, जिलाध्यक्ष  महेंद्र यादव, सांसद प्रतिनिधि विजय कुमार दुबे, क्षेत्रीय मंत्री मारकंडेय  शाही, राजीव मिश्रा, पूर्व विधायक रवींद्र प्रताप मल्ल, कृष्णनाथ राय आदि  ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के संयोजक कमलेश शुक्ल ने सभी का आभार प्रकट करते हुए अंबेडकर के कार्यों को विस्तार से बताया।


भोजपुरी  गायक ने नरेंद्र सागर ने पार्टी और बाबा साहब के गुणगान में एक से एक  प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दीपक जायसवाल, शशिभूषण,  कृष्णमुरारी, पुरुषोत्तम नारायण मिश्रा, हीरा गुप्ता, दिलीप, राजू भारती,  रवींद्र पांडेय, राजेंद्र मद्धेशिया आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed