{"_id":"69e671a73e2a690d6e0db270","slug":"dr-ambedkar-gave-the-message-of-social-justice-deoria-news-c-208-1-deo1039-179876-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: डाॅ. आंबेडकर ने सामाजिक न्याय का दिया था संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: डाॅ. आंबेडकर ने सामाजिक न्याय का दिया था संदेश
Tue, 21 Apr 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
घांटी बाजार। घांटी क्षेत्र के चुहिया-खुटहां गांव में सोमवार को डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान रामानंद यादव ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सांसद रमाशंकर राजभर तथा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामशंकर यादव मौजूद रहे। अतिथियों ने संयुक्त रूप से प्रतिमा का अनावरण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिवर्तन के महान योद्धा थे। उन्होंने अपने जीवन में दलितों, पिछड़ों और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए संघर्ष किया और उन्हें अधिकार दिलाने का कार्य किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि आंबेडकर का योगदान देश के लिए अमूल्य है, उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। वहीं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने उन्हें सामाजिक न्याय का पुरोधा बताते हुए कहा कि भारतीय संविधान के माध्यम से उन्होंने समानता और न्याय की मजबूत नींव रखी।