{"_id":"60f865ca8ebc3e6d1d354b4f","slug":"dr-abhay-selected-as-geo-scientist-salempur-news-gkp4027136173","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय खनन अनुसंधान झारखंड में वैज्ञानिक बने भटनी के डॉ. अभय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय खनन अनुसंधान झारखंड में वैज्ञानिक बने भटनी के डॉ. अभय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय खनन अनुसंधान झारखंड में वैज्ञानिक बने भटनी के डॉ. अभय
भटनी। क्षेत्र के परसौनी गांव के डॉ. अभय का चयन केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान केंद्र झारखंड में भू-वैज्ञानिक के पद पर हुआ है। उनके चयन पर क्षेत्र के युवाओं में काफी हर्ष का माहौल है। डॉ. अभय वर्तमान में धनबाद के आईएसएम इंजीनियरिंग कॉलेज में शिक्षण कार्य कर रहे थे। उनके पिता रेलवे में सेक्शन इंजीनियर के पद पर भटनी में कार्यरत हैं।
परसौनी गांव निवासी लक्ष्मण प्रसाद के सबसे छोटे पुत्र डॉ. अभय कुमार की प्राथमिक शिक्षा नगर के श्रीकृष्ण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुई। खोरीबारी के शहीद मधुबन करामद इंटर कॉलेज से विज्ञान वर्ग से इंटर की पढ़ाई पूरी करने के बाद अभय ने भाटपाररानी के मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज से विज्ञान वर्ग से ही स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वह धनबाद चले गए, जहां आईएसएम धनबाद से एमएससी टेक व पीएचडी की डिग्री हासिल की। पीएचडी की उपाधि मिलने के बाद वह आईएसएम में ही शिक्षण कार्य कर रहे थे। हाल ही में आयोजित परीक्षा में उनका चयन खनन एवं ईंधन अनुसंधान केेंद्र झारखंड में भू-वैज्ञानिक के पद पर हुआ है। 17 जुलाई को डॉ. अभय कुमार ने भू-वैज्ञानिक के पद पर अनुसंधान केंद्र पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। लक्ष्मण प्रसाद वर्तमान समय में उत्तरी रेलवे कॉलोनी में विभागीय आवास में रहते हैं। उनके पुत्र के चयन पर आसपास के लोगों के अलावा शिक्षक रियाज अहमद, प्रभुनाथ मिश्र, गिरिजा शंकर मिश्र, प्रभुनाथ राय, बड़े भाई अजय कुमार, छोटे भाई विनय कुमार,बहन संजू, स्टेशन अधीक्षक मनोज पांडेय, अशोक राय आदि ने बधाई दी है।