फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Doubling of Bhatni-Aundihar will further increase the speed of trains.

Deoria News: भटनी-औड़िहार के दोहरीकरण से और बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार

Fri, 13 Feb 2026 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Doubling of Bhatni-Aundihar will further increase the speed of trains.
सलेमपुर (देवरिया)। पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा ट्रेनों की गति बढ़ाने, संचालन समय कम करने और अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन के लिए भटनी-औड़िहार (117 किमी) रेलखंड का विद्युतीकरण सहित दोहरीकरण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इस परियोजना पर 1177.96 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

रेलवे के अनुसार परियोजना को आठ चरणों में पूरा किया जा रहा है, जिसमें अब तक 89.47 किलोमीटर लंबाई के विभिन्न खंडों का कार्य पूरा हो चुका है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के तहत कीड़िहरापुर-इन्दारा, सादात-औंड़िहार, भटनी-पिवकोल, बेल्थरा रोड-कीड़िहरापुर, दुल्लहपुर-सादात और मऊ-दुल्लहपुर खंडों का दोहरीकरण कार्य पूरा कर लिया गया है। शेष पिवकोल से बेल्थरा रोड के 27.53 किमी खंड का कार्य तेजी से चल रहा है। इस खंड में घाघरा नदी पर बन रहा तुर्तीपार रेल पुल परियोजना का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इस पिवकोल-बेल्थरा रोड खंड में एक महत्वपूर्ण रेल पुल सहित दो बड़े और 24 छोटे पुलों का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें दो बड़े और 23 छोटे पुलों का कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed