फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Double Murder In Deoria: मोबाइल पर गाली देने की रिकॉर्डिंग सुन बौखलाया युवक, पिता-पुत्र का काट दिया गला

Tue, 14 Jun 2022 12:38 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 14 Jun 2022 12:38 PM IST
सार

देवरिया जिले के रुद्रपुर इलाके के महाराजगंज गांव में सोमवार की रात एक सनसनीखेज वारदात हुई। दो युवकों ने एक ही परिवार के तीन लोगों के गले पर भुजाली से वार कर दिया। घटनास्थल पर ही बाप-बेटे की मौत हो गई।

विज्ञापन
Double Murder In Deoria Father and two sons attacked with sharp weapons
Double Murder In Deoria - फोटो : अमर उजाला।

देवरिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रुद्रपुर कोतवाली की एक गांव में मोबाइल पर गाली सुनने की रिकार्डिंग सुनकर बौखलाए एक युवक ने बाप और दो बेटों का गला काट दिया। इसमें बाप और एक बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे बेटे की हालत गंभीर बनी है।


 

Double Murder In Deoria Father and two sons attacked with sharp weapons
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

मामले में पुलिस ने गांव के दो लोगों पर हत्या और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। मनबढ़ किस्म के युवक ने अपने साथी की मदद से एक ही परिवार के तीन लोगों के गले पर भुजाली से वार कर दिया। घटनास्थल का डीआईजी जे रविंद्र एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने दौरा किया।

 

Double Murder In Deoria Father and two sons attacked with sharp weapons
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

महाराजगंज गांव के रहने वाले शहिद (60) गांव के चौराहे पर चुड़ी, श्रृंगार का सामान बेचते थे। उनके बेटे शकील (35), सोनू (30) और नजीर (20) सैलून की दुकान चलाते हैं। सोमवार की रात करीब 12 बजे मोहल्ले के दो युवकों ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया। शहीद घर के सामने गुमटी में सो रहे थे, युवक ने उनका सिर काट कर अलग कर दिया। दरवाजे पर उसने नाजिर का गला काट दिया। दोनों की तत्काल मौत हो गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Double Murder In Deoria Father and two sons attacked with sharp weapons
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

सोनू के गर्दन पर वार किया, वह घायल होकर गिर गया। शकील ने घर में भाग कर जान बचाई। सोनू की हालत नाजुक बनी है। एक ही परिवार में बाप, बेटे की मौत से इलाके में दहशत फैल गई। मृतक शहिद के बेटे शकील की तहरीर पर पुलिस ने अमरनाथ निषाद और कमलेश मद्धेशिया पर केस दर्ज किया है।

 

विज्ञापन
Double Murder In Deoria Father and two sons attacked with sharp weapons
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। सीओ जिलाजीत ने कहा कि हत्या में प्रयुक्त हथियार का पता लगाया जा रहा है। गांव में पुलिस बल तैनात है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed