फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   double murder: both brothers had come three days ago from nainital

नैनीताल से तीन दिन पूर्व दशगात्र पर गांव आए थे दोनों सगे भाई

Wed, 24 Nov 2021 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
double murder: both brothers had come three days ago from nainital
नैनीताल से तीन दिन पूर्व दशगात्र पर गांव आए थे दोनों सगे भाई
विज्ञापन

मगहरा/सोनाड़ी। बरहज थाना क्षेत्र के चकरा नोनार गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक और पूर्व प्रधान लल्लन यादव का 10 दिन पूर्व निधन हो गया था। उनका 25 नवंबर को ब्रह्मभोज है। तीन दिन पूर्व दशगात्र पर सगे भाई रमेश और कोकिल गांव आए थे। उन्हें क्या पता था कि उनकी मौत इंतजार कर रही है। दोनों भाइयों की मौत से कोहराम है।
चकरा नोनार गांव निवासी लालधारी के पांच पुत्रों में रमेश, कोकिल दूसरे और चौथे नंबर के पुत्र थे। दोनों नैनीताल की एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करते थे। दोनों भाइयों की मौत से उनकी पत्नी चंद्रा देेवी और रीता देेवी का रो-रो कर बुरा हाल था। जबकि नितेश, अभिषेक, पीयूष और श्रेयांशु दहाडे़ मार रहे थे।
विज्ञापन

चकरा नोनार गांव में गोली मारकर सगे दो भाइयों की हत्या की घटना के बाद मंगलवार को दोपहर बाद करीब एक बजे डीआईजी रेंज जे रवींद्र गौंड ने मातहतों को सख्त कार्रवाई की हिदायत दी। करीब आधा घंटा रहे डीआईजी ने परिजनों और मातहतों से पूछताछ की। परिजनों के पुलिस पर लगाए जा रहे सवालिया निशान पर डीआईजी ने जांच कराकर कार्रवाई करने को कहा। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिवार के सुरक्षा पर भी निगाह रखी जाएगी। घटना के बाद गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। मौके पर तीन थानों की पुलिस और डेढ़ सेक्शन पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेबस परिजनों की चीत्कार से, आंसू से भर गए आंख
देवरिया। बरहज थाना निवासी चकरा नोनार गांव निवासी दो सगे भाइयों की हत्या एवं छह लोगों के घायल होने के बाद इमरजेंसी एवं गांव में बेबस परिजन घायलों को बचाने के लिए चीखते-चिल्लाते रहे। इस दर्दनाक मंजर को देखने वालों की रूह कांप गई। साथ आएं ग्रामीणों एवं रिश्तेदारों के आंखों में आंसू बहने लगे। उधर देर शाम दोनों भाईयों के शव का पोस्टमार्टम हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज को दिया।

परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि छह माह पहले पाबंदी भी गया था। थाने पर तैनात एक दरोगा की भूमिका संदिग्ध है। वह आरोपी पक्ष से मिला है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाए। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। ज्ञापन देने वालों में दिलीप यादव, भीम यादव, सुनील यादव, सोनू यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed