फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dog bites five people, including an elderly person; panic in the village.

Deoria News: कुत्ते ने बुजुर्ग समेत पांच लोगों को काटा, गांव में दहशत

Sat, 22 Aug 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 22 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Dog bites five people, including an elderly person; panic in the village.
भटनी/देवरिया। क्षेत्र के भरहेचौरा कुर्मी टोला में शनिवार को पागल कुत्ते ने एक बुजुर्ग समेत पांच लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। सभी घायलों ने भटनी सीएचसी में इलाज कराया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने कुत्ते को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शनिवार को गांव में घूम रहे पागल कुत्ते ने गांव निवासी रामायण (72) पर हमला कर दिया। करीब पांच मिनट तक कुत्ता उन पर हमला करता रहा और नाक से लेकर पैर तक कई जगह काट लिया।
विज्ञापन

मौके पर आए ग्रामीणों ने उन्हें बचाकर सीएचसी भिजवाया। वहां से इंजेक्शन लगाने के बाद डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
इसके बाद कुत्ते ने गांव के ही सुरेश राजभर (45), गोलू मौर्य (22), गुड्डू शाह (25) आदि को काटा।
ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद लोग बच्चों को घर से बाहर भेजने में भी डर रहे हैं।
कुत्ता अभी गांव के आसपास घूम रहा है, जिससे लोगों में भय बना हुआ है। बीडीओ साबिर अनवर ने बताया कि टीम भेजकर कुत्ते को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed