{"_id":"66918564ab513b36f9003544","slug":"doctors-pharmacists-remained-missing-patients-returned-without-treatment-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-130107-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: डाॅक्टर, फार्मासिस्ट, रहे नदारद, मरीज लौटे बिना इलाज के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: डाॅक्टर, फार्मासिस्ट, रहे नदारद, मरीज लौटे बिना इलाज के
विज्ञापन
मईल। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेगवल दुबे में शुक्रवार को डाॅक्टर और फार्मासिस्ट नहीं थे। चिकित्सकों के अभाव में बिना इलाज कराए मरीजों को वापस होना पड़ा। अधिकतर मरीजों में सरकार की इस व्यवस्था से रोष है। कई लोगों ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की है।
सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा के लिए भागलपुर ब्लॉक में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेगवल दुबे में अस्पताल खुला है। प्रशासन ने स्वास्थ्य सुविधा के लिए दो डाॅक्टर व एक फार्मासिस्ट सहित पांच स्वास्थ्यकर्मी की तैनाती हैं। शुक्रवार को दोनों डाॅक्टर स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं थे। फार्मासिस्ट भी नदारद थे। स्वास्थ्य केंद्र पर एलटी व एक स्टाप नर्स मौजूद थे। वहीं इलाज कराने आए रामतपेशर, संजय कुशवाहा, अमरीत, राकेश सिंह बिना इलाज कराए लौट गए।
क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि यहां दो-दो डाॅक्टर की तैनाती है, लेकिन इलाज के लिए आने पर हमेशा डाॅक्टर नदारत ही रहते हैं। यहां उसी डाॅक्टर की तैनाती होती है जो प्राइवेट में क्नीनिक चलाते हैं। इस संबंध में सीएमओ देवरिया राजेश कुमार ने बताया कि अभी बैठक में हूं, बाद में बात करता हूं। संवाद