फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Doctor beats meter reader, case registered

Deoria News: मीटर रीडर को डॉक्टर ने पीटा, केस दर्ज

Thu, 11 Jan 2024 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 11 Jan 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Doctor beats meter reader, case registered
मीटर रीडिंग के दौरान पिटाई कर पिस्टल लेकर दौड़ाने का आरोप
विज्ञापन


सलेमपुर। एक डॉक्टर पर मीटर रीडिंग लेने पहुंचे मीटर रीडर को पीटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया है
कोतवाली थाना क्षे़त्र के सरबौली गांव के रहने वाले रत्नेश रंजन नगर में मीटर रीडिंग का कार्य करते हैं। उनका आरोप है कि बुधवार को दोपहर में वह नगर के डॉ. संजीव कुमार के क्लीनिक पर मीटर रीडिंग लेने पहुंचे। इस दौरान गड़बड़ी की बात कहकर डॉक्टर ने गाली देते हुए मारा-पीटा और पिस्टल लेकर दौड़ा लिया। आसपास के लोगों ने घायल मीटर रीडर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज देवरिया के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि बृहस्पतिवार को वह जब कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने तहरीर बदवा दी और दूसरी तहरीर लेकर केस दर्ज किया। हल्का धारा में केस दर्ज होने से नाराज मीटर रीडरों ने अधिशासी अभियंता से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। मीटर रीडरों ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि गंभीर धारा में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। कोतवाल उमेश कुमार वाजपेई ने बताया कि तहरीर के मुताबिक केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी कैमरे की जांच में कहीं पिस्टल ताने जाने की का फुटेज नहीं दिखा है। तहरीर बदलवाने की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed