फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dm recommended action against je

जिलाधिकारी ने की जेई के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की संस्तुति

Sun, 26 Jun 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
dm recommended action against je
जिलाधिकारी ने की जेई के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की संस्तुति
विज्ञापन

देवरिया। विकासखंड बैतालपुर क्षेत्र के तेंदुही ग्राम पंचायत में मानक विरुद्ध एवं घटिया गुणवत्ता का आंगनबाड़ी भवन बनाने तथा इस्टीमेट के प्रावधानों की अनदेखी करने पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता जितेंद्र पाल के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की संस्तुति की है। साथ ही ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता को परियोजना के ठेकेदार, सप्लायर राजेश कुमार सिंह को ब्लैकलिस्ट करते हुए विधिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी ने यह कार्रवाई अधिशासी अभियंता सिंचाई दुर्गेश गर्ग, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय, बीडीओ अवनींद्र कुमार पांडेय एवं सहायक अभियंता आरईडी श्वेता मौर्या की जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर किया है। जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि भवन के मुख्य कक्ष के प्रवेश द्वार की दीवार और खिड़की पर गहरी दरारें पाई गई। यह दरारे कमरे के अंदर एवं बाहर दोनों ओर हैं। भवन के बाहर किए गए प्लास्टर उखड़े हुए पाए गए, जिससे स्पष्ट होता है कि मानक के अनुरूप सामग्री का प्रयोग नहीं किया गया है। मेजरमेंट बुक में उल्लिखित खिड़कियों की मोटाई और मौके पर मिली खिड़की की मोटाई में भी अंतर पाया गया है। भवन के अंदर एवं बाहर बरामदे में लगाई गई टाइल्स भी मानक विट्रिफाइड फ्लोर टाइल्स के आधार पर नहीं लगाई गई। टाइल्स के नीचे केवल छह सेमी थिकनेस में ड्राई ब्रिक ब्लास्ट डालकर ऊपर से पांच सेमी की सैंड फिलिंग की गई है। क्रय की गई सामग्री का बीजक प्रस्तुत न करने पर भी जांच समिति ने आपत्ति व्यक्त की है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच समिति की आख्या के आधार पर अवर अभियंता एवं ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की गई है। शासकीय धन की बंदरबांट करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed