{"_id":"5f55260f8ebc3e43c92d9533","slug":"dm-provided-cow-to-family-deoria-news-gkp364559940","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंडेरा बुजुर्ग गांव में कुपोषित परिवार को डीएम ने दी गाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंडेरा बुजुर्ग गांव में कुपोषित परिवार को डीएम ने दी गाय
विज्ञापन
सदर ब्लॉक के मुंडेरा बुजुर्ग में कुपोषित बच्चों के लिए डीएम अमित किशोर ने दुधारू गाय और पौष्टिक आ
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंडेरा बुजुर्ग गांव में कुपोषित परिवार को डीएम ने दी गाय
देवरिया। मुंडेरा बुजुर्ग गांव में पहुंचे डीएम अमित किशोर ने रविवार को कुपोषित बच्चों के माता-पिता को दुधारू गाय दी। पौष्टिक आहार की टोकरी देने के साथ ही गाय को गुड़-चना खिलाया। गांव में साफ-सफाई का निर्देश दिया।
सितंबर में कुपोषण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। मुुंडेरा बुजुर्ग गांव के शेषनाथ की पांच बेटियां हैं। छोटी बेटी अति कुपोषित है। शेषनाथ के घर पहुंचे डीएम ने काउंसिलिंग करने के बाद कुपोषण दूर करने के लिए गाय व पौष्टिक आहार दिया। बच्चों एवं वंशानुगत बीमारी की केस स्टडी के लिए बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके श्रीवास्तव को निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि सितंबर में राष्ट्रीय पोषण माह चल रहा है। मुख्यमंत्री का निर्देश है कि ऐसे कुपोषित बच्चों के परिवारों को गौ आश्रय केंद्र से दुधारू गाय उपलब्ध कराई जाए, जिससे कि उन बच्चों को पौष्टिक आहार दूध मिल सके तथा गाय के गोबर से कंपोस्ट खाद तैयार कर किचन गार्डन में हरी सब्जी उगा सके। डीएम ने कहा कि गौ आश्रय केंद्र में 15 गायें दुधारू हैं, जिन्हें ऐसे ही अति कुपोषित बच्चों के परिवारों को दिया जाएगा। इन गायों के पालन के लिए 30 रुपये प्रतिदिन की दर से प्रतिमाह 900 मिलेंगे। घर वालों को गौ सेवा के साथ अपने बच्चों की समुचित देखभाल करने को कहा। कहा कि कुपोषण दूर कराने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। गांव वालों को डीएम ने शौचालय निर्माण समेत उनकी समस्याओं को जाना। गांव के रूपचंद गुप्ता ने कोटेदार पर राशन नहीं देने का आरोप लगाया। अमर चौहान ने आवास नहीं होने तथा दीपचंद ने शौचालय निर्माण की मांग की। डीएम ने बीडीओ को आलोक दत्त उपाध्याय को कार्रवाई का निर्देश दिया। गांव में साफ सफाई व्यवस्था पर डीएम ने असंतोष जताया। इस दौरान सीडीओ शिव शरणप्पा जीएन, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. विकास साठे, सीडीपीओ दयाराम आदि मौजूद रहे।