फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dm inpected medical college

मरीजों को मिले सहूलियत, सुविधाएं बढ़ाएं : डीएम

Wed, 12 Oct 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
dm inpected medical college
डीएम ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण।संवाद - फोटो : DEORIA
मरीजों को मिले सहूलियत, सुविधाएं बढ़ाएं : डीएम
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, दवा वितरण काउंटर चार से बढ़कर होंगे छह
स्ट्रेचर एवं कुर्सियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के निर्देश दिए। ओपीडी में मरीजों की सहूलियत के लिए इंसानियत को देखते हुए एग्जास्ट फैन आदि के इंतजाम करने के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी सबसे पहले दवा वितरण काउंटर पर पहुंचे, जहां काफी भीड़ थी और लंबी कतार लगी थी। उन्होंने मरीजों की सुविधा के लिए दो अतिरिक्त काउंटर खोलने के निर्देश दिए। हालांकि, चार दवा काउंटरों के माध्यम से दवा वितरण का कार्य हो रहा है। उन्होंने दवा वितरण काउंटर पर मरीजों की सुविधा को देखते हुए पंखा लगाने और बैठने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र पर वितरित होने वाली जेनरिक दवाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

उन्होंने मेडिकल कॉलेज के ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर स्थल पर वेंटिलेशन के लिए एग्जास्ट फैन लगाने के निर्देश दिए। डीएम से पर्ची काउंटर के पास परसौना गांव की राजकुमारी देवी ने एनड्राइव फोन न होने पर एक्स रे रिपोर्ट न मिलने की शिकायत की। समस्या सुनने के बाद चिकित्साधिकारियों से समाधान को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने पुरुष शौचालय में गंदगी मिलने पर नाराजगी व्यक्त की और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के बारे निर्देश दिए। उन्होंने भवन के गुंबद का कार्य 30 अक्तूबर तक पूर्ण करने के लिए तथा पैथोलॉजी कक्ष में पार्टीशन करने तथा सैंपल देने के लिए आने वाले मरीजों के लिए छाए का इंतजाम करने का निर्देश दिए।
डीएम से पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिवाजी गोंड ने स्ट्रेचर की संख्या कम होने से मरीजों के परेशानी की बात कही। डीएम ने मेडिकल कॉलेज में स्ट्रेचर एवं बैठने के लिए कुर्सियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल ने जिलाधिकारी को बताया कि इंडियन आयल की ओर से कुर्सियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। 15 स्ट्रेचर मंगाए गए हैं, जो दो से तीन दिन के अंदर उपलब्ध हो जाएंगे।

डीएम ने मेडिकल कॉलेज परिसर में प्रस्तावित कैंटीन, सुलभ शौचालय आदि के लिए प्रस्तावित स्थल के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मरीज एवं उनके साथ आने वाले तीमारदारों की सुविधा का ध्यान रखते हुए मेडिकल कॉलेज को अधिक से अधिक जनोपयोगी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed