फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dm deoria shown solar plant

सीएमडी व डीएम ने ड्रोन कैमरे से भूमि और नदी का मुआयना किया

Fri, 11 Sep 2020 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
dm deoria shown solar plant
सीएमडी व डीएम ने ड्रोन कैमरे से भूमि और नदी का मुआयना किया
विज्ञापन

सलेमपुर। सीएमडी अभय सिंह व डीएम अमित किशोर ने शुक्रवार को चुरिया महाल मंझरिया में प्रस्तावित एनएचपीसी सोलर पावर प्लांट की भूमि और नदी का ड्रोन कैमरे से मुआयना किया। लार ब्लॉक के महाल मंझरिया चुरिया गांव के सामने सरयू नदी के उस पार पांच हजार एकड़ की भूमि में सोलर प्लांट प्रस्तावित है। इस सोलर प्लांट से इलाके सहित अन्य जिलों को भी यहां से बिजली की आपूर्ति होगी।
शुक्रवार को इसके स्थलीय निरीक्षण के लिए एनएचपीसी के चेयरमैन अभय कुमार सिंह व डीएम अमित किशोर अपने मातहतों के साथ पहुंचे। वे स्टीमर पर सवार एनडीआरएफ टीम के साथ सरयू नदी के उस पार पहुंचे जहां प्रस्तावित भूमि का घंटों निरीक्षण किया। चेयरमैन अभय सिंह ने भूमि को पावर प्लांट के लिए मानक के अनुरूप बताया। ड्रोन कैमरे से भूमि का नदी छोर से जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सब कुछ ठीक रहा तो बहुत जल्द कार्य शुरू हो जाएंगे। डीएम अमित किशोर ने कहा कि गांव को सबसे पहले सुरक्षित करने के लिए नदी छोर पर कार्य करना जरूरी है। उन्होंने इसके लिए बाढ़ खंड अभियंता नरेंद्र को निर्देश दिया। चेयरमैन के साथ आए सोलर प्लांट एनएचपीसी के संजीव कुमार ने नदी तट की भौगोलिक स्थिति को अच्छे से कवर कर सोलर प्लांट लगाने की बात कही ताकि ग्रामीणों को बाढ़ जैसी विभीषिका कभी नहीं झेलनी पड़े।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने किसान से नदी के पानी की जानकारी ली। किसान ने बताया कि 1998 में बाढ़ गांव के समीप पहुंच गई थी। इसके मद्देनजर उन्होंने सोलर प्लांट निर्माण करने की बात बताई। निर्माण कार्य में लगने वाली बिजली बरहज या सलेमपुर की फीडर से सीधे ली जाएगी। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही सोलर प्लांट का काम प्रारंभ हो जाएगा। एसडीएम ओमप्रकाश, नायब तहसीलदार धर्मवीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह, प्रधान प्रतिनिधि अनुज सिंह मुन्ना, प्रज्ञा चौधरी, नन्हे यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed