फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   DM angered over BEO

मिशन कायाकल्प में कम प्रगति वाले बीईओ पर डीएम हुए नाराज

Tue, 20 Jul 2021 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
DM angered over BEO
मिशन कायाकल्प में कम प्रगति वाले बीईओ पर डीएम हुए नाराज
विज्ञापन

देवरिया। डीएम आशुतोष निंरजन ने मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग की गठित टास्क फोर्स की बैठक गूगल मीट के जरिए ली। विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि मिशन कायाकल्प के तहत सभी कार्य बिंदुओं से विद्यालयों को संतृप्त किए जाए, इसमें किसी भी स्तर पर कोई शिथिलता नहीं होनी चाहिए। संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों को जुड़े सभी अधिकारी कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ बेहतर से बेहतर रूप दें और इसके लिए अपनी पूरी तन्मयता व सक्रियता दिखाएं। जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान एक-एक खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यों का जायजा लिया। निर्देश दिया कि मिशन प्रेरणा के तहत संचालित कायाकल्प योजना सहित अन्य शेष सभी कार्यों को अनिवार्य रूप से अवश्य ही पूर्ण कराएं। स्कूलों में टाइल्स, रैंप निर्माण, इंटरलॉकिंग, विद्युतीकरण आदि कार्यों को कराए जाने पर बल दिया। कम प्रगति वाले बीईओ को सचेत किया और कहा कि सभी कार्य बिंदुओं की पूर्ति अनिवार्य रुप से समयबद्धता व गुणवत्ता के साथ पूर्ण होनी चाहिए। इसके लिए अपने संबंधित खंड विकास अधिकारी से समन्वय रखते हुए, उसे अवश्य ही पूर्ण कराएं। उन्होंने ऐसे विद्यालयों, जिनमें बाउंड्री वाल की आवश्यकता हो उसका निर्माण मनरेगा से कराए जाने को कहा। साथ ही ई-पाठशाला को और प्रभावी बनाए जाने पर बल दिया और जो भी इससे जुड़े इवेंट प्राप्त हो उसे बच्चों तक पहुंचाया जाए। कम प्रगति वाले बीईओ पर कड़ी नाराजगी व्यक्त किया तथा बीएसए संतोष कुमार राय को निर्देश दिया कि वे क्षेत्रों में बीईओ को भेजें और वे स्कूलों में अध्यापकों की उपस्थिति का जायजा लें। इसकी रिपोर्ट तीन दिन के अन्दर प्रस्तुत करें, ऐसा नही करने वाले बीईओको चार्जशीट देने की कार्यवाही सुनिश्चित कराएं। कालाकल्प योजना के तहत रुद्रपुर, बरहज व भाटपाररानी में कार्य प्रगति अंसतोषजनक पाए जाने पर संबंधित बीईओ व बीडीओ को कार्य प्रगति में सुधार लाए जाने का निर्देश दिया। स्कूलों में विद्युतीकरण कार्य की समीक्षा में सीडीओ से कहा कि वे बीएसए, डीपीआरओ, अधिशासी अभियंता विद्युत की संयुक्त बैठक करा कर इसका अद्यतन विवरण रखें। नगरीय परिषदीय विद्यालयों के भी कार्यो को बीईओ व अधिशासी अधिकारियों की आपसी समन्वय के साथ उसे कराए जाने पर जोर दिया। इस बैठक में सीडीओ शिव शरणप्पा जी एन, पीडी संजय पांडेय, डीडीओ श्रवण कुमार राय, बीएसए संतोष कुमार राय के अलावा सभी बीईओ शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed