फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Diver drowns while searching for Dharmu, panic ensues

Deoria News: धरमू की तलाश में डूबा गोताखोर, हड़कंप

Fri, 06 Feb 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 06 Feb 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Diver drowns while searching for Dharmu, panic ensues
बरहज। परसियां देवार निवासी धरमू साइकिल से घर जा रहे थे। इसी बीच पीपा पुल से गिरकर नदी में गिरकर डूब गए। उनका तीसरे दिन भी कहीं सुराग नहीं लग सका। एसडीआरएफ टीम के अलावा नगर के गौरा निवासी गोताखोर सुरेंद्र 45 वर्ष पुत्र मोहन साहनी बृहस्पतिवार को नदी में धरमू की तलाश कर रहे थे। इस दौरान नदी में डूब गए। करीब 20 मिनट तक रेस्क्यू करने के बाद किसी तरह उन्हें बाहर निकाला जा सका। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। हालांकि उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

गौरा निवासी और गोताखोर सुरेंद्र नदी में डूबे धरमू की तलाश में जुटे थे। लोगों के अनुसार वह अचानक नदी में डूबने लगे। लोग जब तक कुछ करते वह पानी में लापता हो गए। जानकारी होने पर एसडीआरएफ की टीम नदी खंगालने लगी।
विज्ञापन

करीब 20 मिनट उन्हें नदी से बाहर निकाला जा सका। सुरेंद्र की सांस चल रही थी। जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए ले जाया गया, जिनकी हालत नाजुक थी। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि डूब रहे सुरेंद्र को बाहर निकलवाया गया है। जिन्हें इलाज के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed