फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   District team will show strength in senior athletics competition

Deoria News: सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दमखम दिखाएगी जनपद की टीम

Fri, 08 Sep 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 08 Sep 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
District team will show strength in senior athletics competition
देवरिया। लालपुर वाराणसी में सीनियर एथलेटिक्स पुरुष प्रतियोगिता 20 से 21 सितंबर और महिला वर्ग की प्रतियोगिता 23 से 24 सितंबर तक आयोजित होगी। इसके लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम में मजबूत जनपद टीम बनाने की तैयारी चल रही है, हालांकि सीनियर खिलाड़ियों में कई के अस्वस्थ होने से इस वर्ग में अधिकांश जूनियर वर्ग के ही खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।
विज्ञापन


पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनशताब्दी वर्ष पर खेल निदेशालय की ओर से सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के आयोजन की संशोधित तारीख घोषित की गई है। पूर्व में घोषित कार्यक्रम के अनुसार 11 से 12 सितंबर तक यह प्रतियोगिता वाराणसी में एवं इसके लिए जिला ट्रायल सात व मंडल ट्रायल आठ सितंबर को निर्धारित किया गया था। अब इसमें संशोधन कर नई तिथि जारी की गई है। इसके अंतर्गत लालपुर वाराणसी में 20 से 21 सितंबर तक पुरुष वर्ग एवं 23 से 24 सितंबर तक महिला वर्ग की स्टेट प्रतियोगिता निर्धारित की गई है। नई तिथि के तहत जिला ट्रायल आठ सितंबर को एवं मंडल ट्रायल 15 सितंबर को होगा। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपद के धावक इसकी तैयारियाें में जुटी हुई है। एथलेटिक्स प्रशिक्षक पूजा सिंह ने बताया कि जनपद की मजबूत टीम चुनी जाएगी, जो मंडल में प्रतिभाग करेगी। सीनियर वर्ग में कम खिलाड़ी होने से जूनियर वर्ग के ही अधिकांश खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेंगे। मंडल ट्रायल के लिए 10 पुरुष व 10 महिला वर्ग की खिलाड़ियों की अलग-अलग टीमें चुनी जाएंगी।
विज्ञापन

-------
सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के संशोधन के बारे में संबंधित खिलाड़ियों को प्रशिक्षक की ओर से सूचना दे दी गई है। बुधवार की देर शाम संशोधन सूची जारी की गई थी। जनपद से अच्छे व संभावना वाले खिलाड़ियों का ही चयन मंडल ट्रायल के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राज नारायण प्रसाद, क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed