फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   District team will be formed for Kho-Kho, Volleyball and Kabaddi, doubt in gymnastics

Deoria News: खो-खो, वाॅलीबाॅल और कबड्डी की बनेगी जिला टीम, जिम्नास्टिक में संशय

Mon, 11 Sep 2023 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 11 Sep 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
District team will be formed for Kho-Kho, Volleyball and Kabaddi, doubt in gymnastics
देवरिया। इसी माह आगरा व मिर्जापुर में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय खो-खो, वाॅलीबाॅल और कबड्डी स्पर्धा के लिए जिले की टीम बनाने की तैयारियां चल रही हैं। वहीं जिम्नास्टिक में यहां प्रशिक्षण शिविर के नहीं होने से इस खेल में यहां न के बराबर खिलाड़ी हैं। इससे इस खेल में जनपद की प्रतिभागिता होने की संभावना कम ही है।
विज्ञापन

खेल निदेशालय की ओर से महिला वर्ष के तहत 26 से 28 सितंबर तक आगरा में कबड्डी व जिम्नास्टिक तथा 26 से 28 सितंबर तक मिर्जापुर में खो-खो एवं वाॅलीबाॅल की स्टेट प्रतियोगिता होनी है। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में खो-खो एवं वाॅलीबाॅल के प्रशिक्षण शिविर होने से इन खेलों में यहां महिला खिलाड़ियों की संख्या है। जबकि जनपद स्तर पर कई स्कूल-कॉलेजों में कबड्डी की टीम होने से इस वर्ग में भी खिलाड़ी हैं। लेकिन जिम्नास्टिक खिलाड़ियों की संख्या यहां नहीं होने से इन खेल में पूरी जिला टीम भी तैयार नहीं हो पाने की संभावना है।
विज्ञापन


जिले की खिलाड़ियों को तैयारी में जुटने को कहा गया
जिला कबड्डी संघ से जुड़े पदाधिकारी मुलायम सिंह यादव ने रविवार को बताया कि जिले की कबड्डी टीम जनपद ट्रायल के बाद चुनी जाएगी। जो 18 से 19 सितंबर तक मंडल ट्रायल में हिस्सा लेगी। यहां से गोरखपुर मंडल की टीम आगरा के लिए रवाना होगी। जनपद के खिलाड़ियों की इसमें प्रतिभागिता हो, इसके लिए खिलाड़ियों को पहले से ही तैयारी रखने के लिए सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला वर्ष के तहत आयोजित होने वाली स्टेट प्रतियोगिताओं में खो-खो, वाॅलीबाॅल एवं कबड्डी में जिला टीम तैयार कराई जाएगी। जिम्नास्टिक में यहां खिलाड़ी हैं ही नहीं, ऐेसे में इसमें गोरखपुर सहित अन्य जनपद के खिलाड़ी ही भाग लेंगे।
- राज नारायण प्रसाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed