फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   distric panchyat president property attachment

यूपी: देवरिया के जिला पंचायत अध्यक्ष की 16 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, वजह जान लें

Fri, 18 Sep 2020 09:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 18 Sep 2020 09:36 AM IST
विज्ञापन
distric panchyat president property attachment
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के देवरिया के जिला पंचायत अध्यक्ष और सपा नेता रामप्रवेश यादव की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी है। गुरुवार की देर शाम प्रभारी निरीक्षक टीजे सिंह उनके गांव रजला पहुंचे। उन्होंने इसकी जानकारी अध्यक्ष के परिवार वालों को दी। तहसीलदार और प्रभारी निरीक्षक को प्रशासक बनाया गया है।

विज्ञापन


जिला मजिस्ट्रेट अमित किशोर ने जिला पंचायत अध्यक्ष की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया है। आरोप है कि देवरिया खास के दीपक मणि का 20 मार्च 2018 को सलेमपुर रेलवे स्टेशन से अपहरण कर 17 अप्रैल को 10 करोड़ की जमीन का बैनामा कराया गया था। दो मई को तत्कालीन एसपी रोहन पी. कनय ने दीपक को मुक्त कराने के साथ ही चार आरोपियों को जेल भेज दिया। बाद में मुख्य आरोपी जिला पंचायत अध्यक्ष की गिरफ्तारी नेपाल बार्डर से की गई थी।
विज्ञापन


इसी मामले में पुलिस ने अध्यक्ष के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। गैंगेस्टर एक्ट में संपत्ति कुर्क करने की यह जिले की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। इससे पहले रामपुर कारखाना क्षेत्र के चार और शातिर बदमाश तारबाबू व उसके भाई की संपत्ति कुर्क की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

16 करोड़ से अधिक की है जिला पंचायत अध्यक्ष की संपत्ति

जिला पंचायत अध्यक्ष की आठ से दस संपत्ति कुर्क की जाएगी। इनमें पांच लग्जरी गाड़ियां, पोल्ट्री फार्म, मकान, ईंट भट्टा आदि प्रमुख हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार उनकी अन्य संपत्ति का ब्यौरा एकत्र किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूरी संपत्ति तकरीबन 16 करोड़ की है।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र का कहना है कि संपत्ति कुर्क करने का डीएम का आदेश प्राप्त हो गया है। तहसीलदार एवं प्रभारी निरीक्षक को प्रशासक बनाया गया है। एक-दो दिनों के अंदर संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी।

उधर, जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने कहा कि प्रशासन मेरे साथ गलत कर रहा है। काननू में ऐसा कोई नियम नहीं हैं। गैंगस्टर एक्ट 14 की धारा एक के तहत संपत्ति की जांच कराके गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के बाद सीज किया जा सकता है। मेरे ऊपर जो केस है वह कोर्ट में विचाराधीन है। डीएम के इशारे पर मेरी पैतृक संपत्ति कुर्क करने की तैयारी है। मैं इसके खिलाफ कोर्ट जाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed