फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   "Discrimination in drought relief to farmers'

'किसानों को सूखा राहत देने में भेदभाव'

Thu, 16 Jun 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Thu, 16 Jun 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
"Discrimination in drought relief to farmers'
सलेमपुर तहसील में दूसरे दिन धरना देते माकपा नेता
गेहूं और धान की फसल बर्बादी का किसानों को मुआवजा देने की मांग को लेकर तहसील में चल रहा माकपा का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। लोगों ने केंद्र और प्रदेश सरकार को जहां किसान विरोधी बताया। वहीं अफसरों पर किसानों को सूखा राहत देने में भेदभाव का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


प्रेमचंद्र यादव ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण देश के किसान और मजदूरों की हालत दयनीय होती जा रही है। आपदा राहत और सूखा राहत की रकम अभी तक जिले के किसानों को पूर्ण रूप से नहीं मिल सकी है। सूखा राहत के लिए लेखपालों द्वारा बनाई जा रही किसानों की सूची में भेदभाव बरता जा रहा है। सूखा राहत की सूची में किसानों का नाम दर्ज करने के लिए लेखपाल रुपये की मांग कर रहे हैं। रुपये नहीं देने पर उन किसानों का नाम सूची में नहीं शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन


तहसील में जो भी नए लेखपाल आए है। वह सूखा राहत की सूची में नाम शामिल करने के लिए किसानों का सर्वाधिक शोषण कर रहे हैं। थाने और पुलिस चौकियों पर पहुंचने वाले पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है। सर्किल के पुलिस चौकियों पर हो रही अवैध वसूली की जा रही है। इसमें थाने के प्रभारियों की संलिप्ता है। इस दौरान सतीश कुमार, हरेकृष्ण, नियाज, रामछठ्ठू, बदरी सिंह, रामनिवास आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed