फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   diarrhoe patient increased

लोगों पर उल्टी-दस्त की रेड, इमरजेंसी में कम पड़ रहे बेड

Sun, 16 Oct 2022 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
diarrhoe patient increased
फर्श पर लिटाकर किया जा रहा इलाज - फोटो : DEORIA
लोगों पर उल्टी-दस्त की रेड, इमरजेंसी में कम पड़ रहे बेड
विज्ञापन

स्ट्रेचर, बेंच व फर्श पर हो रहा मरीजों का इलाज, एक बेड पर दो लोग भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। उल्टी-दस्त से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इमरजेंसी में पीड़ितों की भीड़ के सामने संसाधन कम पड़ जा रहे हैं। वार्ड में बेड नहीं मिल पा रहे हैं। किसी बेड पर दो मरीजों का इलाज करना पड़ रहा है तो कुछ का स्ट्रेचर, बेंच पर इलाज किया जा रहा है।
वहीं, कुछ लोगों को मजबूरी में फर्श पर लिटाकर ही ड्रिप चढ़ाई जा रही है। इससे मरीजों, तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, शहर के रामनाथ देवरिया मोहल्ले के सात लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

उल्टी-दस्त का प्रकोप बढ़ रहा है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पीड़ित अस्पताल पहुंच रहे हैं। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शनिवार की रात व रविवार को दिन में मरीजों की भीड़ से व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई। स्वास्थ्य कर्मी भी मरीजों की अधिक संख्या होने से परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को दोपहर तक इमरजेंसी में सोलह बेड उल्टी-दस्त के मरीजों से भर गए थे। तीन बेड पर दो-दो मरीजों का इलाज चल रहा था। वहीं, पंद्रह साल के सत्यम का इलाज स्ट्रेचर पर हो रहा था। अस्पताल में घुसते ही बगहा मठिया की सविता देवी को बेड नहीं मिला पाया था। वह फर्श पर लेटी थीं और ड्रिप चढ़ाई जा रही थी।
मरीज के तीमारदार स्वास्थ्य कर्मियों को बार-बार बुला रहे थे। कर्मी एक मरीज के पास जाते तो दूसरे मरीज के तीमारदार पहुंच जा रहे थे। तीमारदारों के साथ वह भी परेशान थे। इमरजेंसी में शहर की सिंधी मिल कॉलोनी की संगीता कुशवाहा, राघवनगर मोहल्ले की सुमन तिवारी, भटवलिया की सुंदरी, बांस देवरिया के हरिंद्र प्रताप श्रीवास्तव भर्ती थे।
वहीं, बांकी सिंगही की आशा देवी, पथरदेवा क्षेत्र के महुआडीह के हसमुद्दीन अंसारी, कुटी फुलवरिया की गमलावती, रजला की वंदना गुप्ता, उसरा की रीता, पैकौली महराज के शिवनाथ सिंह, बरारी की निरमा इलाज कराने पहुंची थी। चिकित्सक सभी को इंजेक्शन तथा ड्रिप चढ़ाने के लिए कह रहे थे। मरीजों को थोड़ा आराम मिलने पर वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा था।
उधर, अस्पताल के सर्जिकल वार्ड नंबर दो के दस बेड उल्टी-दस्त के मरीजों से भरे थे। पुराने मरीजों के अलावा तीन रामनाथ देवरिया मोहल्ले के गौतम, चंदन व गरुणपार मोहल्ले के सुनील को रविवार को भर्ती कराया गया। महिला मेडिकल वार्ड में रामनाथ देवरिया मोहल्ले की राधिका देवी, तीजा देवी तथा लालचक भटनी की सविता देवी को भर्ती किया गया। यहां कुल 14 उल्टी-दस्त के मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि आठ लोगों को छुट्टी दी गई। वहीं, मेल मेडिकल वार्ड में भर्ती सात उल्टी-दस्त के मरीजों का इलाज चल रहा है।

रामनाथ देवरिया में तीसरे दिन भी स्वास्थ्य टीम ने किया भ्रमण
देवरिया। शहर के रामनाथ देवरिया मोहल्ले में उल्टी-दस्त से दो लोगों की मौत और लोगों के पीड़ित होने से स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना है। रविवार को भी चार टीमों ने मोहल्ले में घर-घर भ्रमण किया और लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी लीं। इस दौरान दो मरीज मिले, जिनका इलाज किया गया। पीएचसी रामनाथ के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विनीत युवराज ने बताया कि उल्टी-दस्त के दो मरीजों का अस्पताल पर इलाज किया। जबकि टीमों के भ्रमण में दो लोग पीड़ित मिले। अब तक 46 मरीज मिले हैं। इनमें 27 लोग ठीक हो गए हैं। बारह लोग घर पर हैं। पांच का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। टीम मोहल्ले में नजर रखे हुए है। साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
कोट
अस्पताल की इमरजेंसी में उल्टी-दस्त के मरीज अचानक बढ़ गए। इससे दिक्कतें आईं। इसके बाद भी मरीजों का इलाज किया जा रहा है। दवा व अन्य सामान उपलब्ध हैं।
-डॉ. एचके मिश्रा, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed