फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Diabetes patients should be alert from Corona

डायबिटीज के मरीज कोरोना से रहें सतर्क

Thu, 07 Jan 2021 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Diabetes patients should be alert from Corona
डायबिटीज के मरीज कोरोना से रहें सतर्क
विज्ञापन

देवरिया। कोरोना का संक्रमण कम हो गया है और मरीजों की संख्या भी घट गई है। कोरोना के टीकाकरण की तैयारी चल रही है, लेकिन कोरोना वायरस से बचाव के लिए बुजुर्गों, बच्चों के अलावा डायबिटीज के मरीजों को सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसे लोगों की इम्युनिटी कमजोर होती है, ऐसे में ये लोग आसानी से संक्रमित हो सकते हैं। कोरोना वायरस डायबिटीज के टाइप-1 और टाइप-2 दोनों तरह के मरीजों के लिए खतरनाक है। कोरोना तेजी से फैलने वाली बीमारी है, लेकिन इससे मरने वालों का आंकड़ा फिर भी कम है। वहीं डायबिटीज की बीमारी की वजह से कोरोना वायरस से ग्रसित होने के बाद मरने वालों की संख्या ज्यादा है।
जिले के कोविड एल-2 अस्पताल के नोडल डॉ. विजय गुप्ता का कहना है कि डायबिटीज जैसी बीमारी वाले लोगों की इम्युनिटी कमजोर होती है, जिसकी वजह से उनमें कोरोना वायरस से खतरा ज्यादा होता है। ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें कोरोना वायरस से मरने वाले लोग पहले से ही डायबिटीज के मरीज थे। इस तरह के मामलों को देखते हुए डायबिटीज के मरीजों को अपना विशेष ख्याल रखने की जरूरत है, ताकि बीमारी से बचा जा सके।
विज्ञापन

ऐसे करें बचाव
कोरोना से बचने के लिए डायबिटीज को सही तरीके से कंट्रोल करना जरूरी है। इसके लिए घर पर ही ग्लूकोज मीटर से अपना शुगर लेवल चेक करते रहे। आलस्य न करें और घर में भी कुछ न कुछ करते रहें। डायबिटीज के मरीजों को एक्टिव रहना बहुत जरूरी है और इसके लिए दिन की शुरुआत कम से कम 30 मिनट की एक्सरसाइज से करनी चाहिए। एक ही जगह पर एक घंटे तक लगातार बैठकर काम करना भी डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा नहीं है। उन्हें हर पांच मिनट में ब्रेक लेकर थोड़ा टहलना चाहिए। चिकित्सक और डाइटीशियन से डाइट की मात्रा पूछते रहें। हर दिन कम से कम आठ से 10 घंटे की नींद जरूर लें। अगर बुखार, गले में खरास या जोड़ों में दर्द की शिकायत है तो अपने मन से कोई भी दवा न लें। ऐसा करने से तकलीफ और बढ़ सकती है। डॉक्टर को दिखा कर मधुमेह की जांच समय-समय पर अवश्य कराते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed