फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Devgaon won in a thrilling match of Kho-Kho

Deoria News: खो-खो के रोमांचक मुकाबले में देवगांव ने हासिल की जीत

Sun, 01 Oct 2023 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 01 Oct 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Devgaon won in a thrilling match of Kho-Kho
देवरिया। लाला करमचंद थापर इंटर कॉलेज बैतालपुर में तहसील स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता शनिवार को आयोजित हुई। इसमें चंद्रशेखर आजाद इंटर काॅलेज देवगांव ने थापर काॅलेज को 25 -24 अंक के अंतर से पराजित कर जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ सह जिला विद्यालय निरीक्षक महेंद्र प्रसाद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि यह खेल भारत में बहुत ही प्राचीन समय से खेला जा रहा है। इस खेल का जन्मस्थान भारत के पुणे शहर को कहा जाता है। यह प्रसिद्ध खेल महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में सबसे अधिक खेला जाता है, लेकिन अब यह खेल भारत के हर शहर में बहुत तेजी से उभर रहा है। इसे खेलने के लिए शरीर में तेजी और फुर्ती की बहुत ही ज्यादा आवश्यकता होती है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य गोविंद मणि त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन डॉ. रामजी तथा खेल के निर्णायक संजय कुमार सिंह रहे। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. हरेंद्र मौर्य, वरिष्ठ प्रवक्ता ओमेंद्र सिंह, गणेश पांडेय, उद्भव नारायण सिंह, व्यायाम शिक्षक प्रभात रंजन मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed