फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Details of city area sent to government

शासन को भेजा गया नगर क्षेत्र का ब्योरा, संशय बरकरार

Mon, 07 Dec 2020 11:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Details of city area sent to government
शासन को भेजा गया नगर क्षेत्र का ब्योरा, संशय बरकरार
विज्ञापन

देवरिया। नगर पालिका परिषद देवरिया के सीमा विस्तार को लेकर अब तक आश्वस्त रहे हुक्मरान अब संशय में हैं। कारण कि बीते एक साल से जो भी आख्या शासन को भेजी जा रही है, उसमें हर बार कोई न कोई कमी निकल जा रही है। कुछ दिनों पहले शासन ने सीमा विस्तार के लिए 1930 में प्रकाशित गजट मांगा था। नगर पालिका ने पहले से शामिल गांवों की संख्या, गाटा और क्षेत्रफल का ब्योरा शासन को भेजा है।
शासन ने वर्ष 1930 में गांव से नगर पंचायत फिर नगर पालिका बने शहर की अधिसूचना की प्रति मांगी थी। उन गांवों का विस्तृत विवरण भी मांगा गया है जो वर्तमान समय में नगर पालिका का हिस्सा हैं। 90 साल पुराना अभिलेख होने के चलते दो माह पूर्व ही यह मांग पूरी करने में नगर पालिका ने असमर्थता जता दी, लेकिन कुछ दिनों पहले विशेष सचिव ने फोन कर दोबारा अभिलेख की मांग की तो प्रशासकीय अमला हरकत में आ गया। सीआरओ, ईओ ने गोरखपुर कमिश्नरी में फाइलों की खाक छानी। गजट हाथ नहीं आया तो राजस्व विभाग की मदद से नगर पालिका में शामिल गांवों का गाटा, क्षेत्रफल सहित ब्योरा सोमवार को शासन को भेज दिया। 30 साल पुराने गजट की प्रति उपलब्ध न होने से शहर के सीमा विस्तार में संशय बरकरार है।
विज्ञापन

नगर पालिका की मौजूदा स्थिति
- 15 गांव शामिल हैं नगर पालिका में।
- 8597 गाटा मिलाकर बनी है नगर पालिका।
- 1308.501 हेक्टेयर है नगर पालिका का क्षेत्रफल।
शासन ने शहर के सीमा विस्तार के लिए 1930 के गजट की प्रति व नगर पालिका में पहले से शामिल गांवों का ब्योरा मांगा था। काफी प्रयास के बाद भी गजट अभी उपलब्ध नहीं हो पाया है। इस संबंध में शासन में बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अलका सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed