फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deputy rmo suspended

देवरिया: पत्नी के इलाज के लिए इस्तीफा देने वाले डिप्टी आरएमओ निलंबित, इस वजह से हुई कार्रवाई

Tue, 23 Nov 2021 03:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 23 Nov 2021 03:46 PM IST
विज्ञापन
deputy rmo suspended
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

देवरिया में पत्नी के इलाज के लिए छुट्टी नहीं मिलने पर इस्तीफा देने वाले जिला खाद्य विपणन अधिकारी जितेंद्र कुमार यादव को निलंबित कर दिया गया है। बिना छुट्टी स्वीकृत हुए मुख्यालय छोड़ने व कार्य दायित्वों में शिथिलता बरतने के आरोप में खाद्य आयुक्त सौरभ बाबू ने शुक्रवार को निलंबन की कार्रवाई की। सोमवार को यह जानकारी विभाग में आम हुई तो अधिकारी और कर्मचारी हैरान रह गए।

विज्ञापन


आजमगढ़ निवासी जितेंद्र यादव करीब चार साल से देवरिया जनपद में डिप्टी आरएमओ के पद पर तैनात हैं। कुछ माह पहले उनके माता-पिता की मृत्यु हो गई। पत्नी भी करीब दो महीने से बीमार हैं। उन्हें हृदय की बीमारी है। करीब एक माह पूर्व उन्होंने पत्नी का इलाज कराने के लिए छुट्टी मांगी थी।
विज्ञापन


अधिकारियों ने धान खरीद का हवाला देकर छुट्टी देने से इनकार कर दिया। इस पर डिप्टी आरएमओ ने खाद्य आयुक्त को अपना इस्तीफा मेल कर कार्यालय में भी डिस्पैच करा दिया। अपने अधीनस्थ को विभागीय मोबाइल देकर निजी मोबाइल स्वीच ऑफ घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना छुट्टी स्वीकृत हुए कार्यालय छोड़ने व कार्य दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता के आरोप में डिप्टी आरएमओ को निलंबित कर दिया गया है। डीएम आशुतोष निरंजन ने निलंबन की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed