{"_id":"5fe230a08ebc3e41d23b9164","slug":"deprived-farmers-will-get-pm-samman-nidhi-on-atal-s-birth-anniversary-deoria-news-gkp377928929","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल की जयंती पर वंचित किसानों को मिलेगी पीएम सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल की जयंती पर वंचित किसानों को मिलेगी पीएम सम्मान निधि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटल की जयंती पर वंचित किसानों को मिलेगी पीएम सम्मान निधि
देवरिया। जिले के 60 हजार किसानों को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती अवसर पर पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिलेगा। यह किसान अब तक योजना के लाभ से वंचित थे। राजस्व व कृषि विभाग ने किसानों की पात्रता का सत्यापन कर सूची तैयार कर ली है। प्रधानमंत्री के एक क्लिक में सभी लाभार्थियों के खाते में धनराशि स्थानांतरित हो जाएगी।
कृषि विभाग की साइट पर जिले के 4.87 लाख किसान पंजीकृत हैं। इनमें 4.27 लाख किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि की धनराशि प्राप्त होती है। 60 हजार ऐसे किसान हैं जिनके खाते में एक भी किस्त नहीं पहुंच पाई है। ऐसे सभी किसानों के खाते में 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित सुशासन दिवस के अवसर पर योजना की पहली किस्त भेजी जाएगी। वहीं पुराने लाभार्थियों को सातवीं किस्त का लाभ मिलेगा।
मिलेगी क्रेडिट कार्ड की सुविधा
पीएम किसान सम्मान निधि के सभी लाभार्थियों को क्रेडिट कार्ड की सुविधा दी जानी है। अब तक जिले में करीब दो लाख किसानों को केसीसी की सुविधा मिल पाई है। दो लाख 87 हजार किसान योजना से वंचित हैं। छूटे हुए किसान सहज जन सेवा केंद्र से केसीसी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उनका डाटा तहसील को सत्यापन के लिए स्थानांतरित हो जाएगा। 15 दिन के भीतर पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को क्रेडिट कार्ड आवेदन निरस्त होने का कारण पता चल जाएगा।
विज्ञापन
फसल बीमा की अंतिम तिथि 31 दिसंबर
जिन किसानों को अपनी फसल का बीमा कराना हो वह 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। केसीसी धारक जो बीमा का लाभ नहीं लेना चाहते उन्हें 24 दिसंबर तक बैंक को सूचित करना होगा।
पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती अवसर पर पीएम सम्मान निधि के लाभार्थियों के खाते में योजना की धनराशि भेजी जानी है। इसमें 60 हजार नए किसान लाभांवित होंगे।
- मोहम्मद मोजम्मिल, जिला कृषि अधिकारी