फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria wins four medals at state-level sub-junior wrestling championship

Deoria News: राज्यस्तरीय सब जूनियर कुश्ती में देवरिया को मिले चार पदक

Tue, 25 Aug 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 25 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Deoria wins four medals at state-level sub-junior wrestling championship
देवरिया। राज्य स्तरीय सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 23 अगस्त तक कौशांबी में किया गया। इसमें जिले के रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में संचालित खेलो इंडिया कुश्ती सेंटर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 पदक जीत लिए। इसमें दो रजत पदक और दो कांस्य पदक शामिल हैं।
विज्ञापन

अनिकेत यादव ने पहले राउंड में 55 किग्रा भारवर्ग में कानपुर के साहिल को हराया। सेमीफाइनल में अनिकेत ने आजमगढ़ के जयहिंद यादव के हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद फाइनल में मुरादाबाद के अभिषेक यादव से हाकर अनिकेत को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

80 किग्रा भारवर्ग में देवरिया के आयुष ने बस्ती के प्रियांशु प्रयागराज के दिव्यांशु, मेरठ के सर्वेश तिवारी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में आयुष मेरठ के सर्वेश तिवारी से हार गया। उसे रजत पदक मिला। वहीं 60 किग्रा भारवर्ग में देवरिया के आदर्श मिश्रा ने बस्ती के सक्षम यादव, वाराणसी के पीयूष यादव को हराया। सेमीफाइनल मुकाबले में आदर्श मिश्रा ने आजमगढ़ के आशुतोष को करा दिया। उसे कांस्य पदक हासिल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

71 किग्रा भार वर्ग में अमूल यादव ने प्रयागराज के अनिरुद्ध यादव, मिर्जापुर के अर्पित यादव को विभिन्न राउंड में हराया। पर सेमीफाइनल मुकाबले में अमूल यादव मेरठ के प्रतीक से हार गया। उसे कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
पदक जीतने पर जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, कुश्ती प्रशिक्षक सत्येंद्र यादव, लिपिक अशोक सिंह, कदीर आलम, विकास मिश्र, सुरेश आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed