{"_id":"64ea52ef00485dccd500a317","slug":"deoria-will-host-five-divisional-level-competitions-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-5294-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मंडल स्तरीय पांच प्रतियोगिताओं की मेजबानी करेगा देवरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मंडल स्तरीय पांच प्रतियोगिताओं की मेजबानी करेगा देवरिया
Sun, 27 Aug 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। जनपद में सत्र 2023-24 के लिए माध्यमिक विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। इसके लिए शनिवार को जनपदीय क्रीड़ा समिति की राजकीय इंटर कॉलेज में हुई बैठक में विद्यालयवार खेलों का आवंटन किया गया। इसके साथ ही जेडी स्तर से पांच मंडल खेलों की मेजबानी देवरिया को दिया गया है। इसमें 15 वर्ष बालक व 17 वर्ष बालक-बालिका जूनियर नेहरु हॉकी, 14 व 19 वर्ष आयु वर्ग बालक-बालिका वालीबाल, 19 वर्ष बालिका फुटबाल, 14,17 व 19 वर्ष बालक-बालिका एथलेटिक्स, 14 वर्ष बालक क्रिकेट कराने की जिम्मेदारी देवरिया जनपद को दी गई है।
जीआईसी में हुई बैठक में डीआईओएस वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मंडलीय क्रीड़ा समिति की बैठक के बाद जिले को पांच मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी करनी है। इसके पूर्व यहां तहसील व जिले स्तर पर आयोजित होने वाले माध्यमिक खेलों के लिए विद्यालय अपनी तैयारियां कर लें। प्रधानाचार्य व क्रीड़ाध्यापक मिलकर अपनी व्यवस्था के अनुसार प्रतियोगिता कराने के लिए मांग पत्र अवश्य दे दें। इस दौरान एडीआईओएस महेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य पीके शर्मा, राजेश गुप्ता, डॉ.अजय मणि त्रिपाठी, विपिन बिहारी यादव, प्रभात रंजन मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
10 विद्यालयों में खेलकूद प्रतियोगिता बेहतर तरीके से कराने पर हुई चर्चा
देवरिया। बीएसए कार्यालय सभागार में शनिवार की शाम व्यायाम शिक्षकों, कस्तूरबा विद्यालयों की वार्डेन, खेल अनुदेशकों एवं बीईओ की बैठक हुई। इसमें अमर उजाला एवं महानिदेशक स्कूली शिक्षा के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले जुनून खेल का कार्यक्रम के तहत चयनित 10 विद्यालयों में बेहतर ढंग से विभिन्न प्रतियोगिताएं कराने पर सहमति बनी। बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने कहा कि चयनित स्कूलों में समिति का गठन कर हर विद्यालय में कम से कम एक टीम तैयार की जाए। साथ ही खेल दिवस के अवसर पर हर विद्यालय में खेलकूद आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी नवनीत चौबे, विजय पाल त्रिपाठी, रोहित पांडेय, डाॅ. प्रभात राय, पंकज सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक संजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद