फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria predrshan

बेघर लोगों का तहसील में प्रदर्शन

Sat, 06 Jul 2019 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
deoria predrshan
सदर तहसील में आवास के लिए प्रदर्शन करते झोपड पटटी से हटाए गए लोग। - फोटो : DEORIA
आवास के लिए तहसील पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

सात माह पूर्व सरकारी जमीन में रहने वाले उजाड़े गए थे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। डीएम आवास के पीछे से पीडब्लूडी की भूमि पर वर्षों से रह रहे लोगों ने शनिवार को तहसील में प्रदर्शन कर आशियाना देने की मांग की। कुछ माह पूर्व प्रशासन ने अभियान चलाकर इनका अतिक्रमण हटवा दिया था। तब से यह परिवार शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अस्थायी रुप से रह रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान मांग पूरा नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। डीएम आवास के पीछे लोक निर्माण विभाग की जमीन में वर्षों से लोग अस्थायी तरीके से रहते थे। कई बार इस जमीन को खाली कराने का जिला प्रशासन ने प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। नवंबर 2018 में डीएम अमित किशोर के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी में लोकनिर्माण विभाग की जमीन से कब्जा खाली करा दिया गया। इसमें रहने वाले लोग काफी दिनों तक आंदोलन किए, राजनीतिक दलों का भी इनका साथ मिला। कुछ लोगों को जिला प्रशासन ने आवास मुहैया कराया। बाकी लोगों ने आवास नहीं देने की शिकायत गोरखनाथ मंदिर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय पर किया था। शनिवार को तहसील कार्यालय पहुंचे आवास विहीन लोगों ने जिला प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। आवास मुहैया नहीं कराने पर परिवार के साथ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। तहसीलदार ने इनकी बातों को सुना और समस्या का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed