फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: When the group refused to withdraw money, the husband stabbed them with a knife.

Deoria News: समूह से रुपये निकालने से इन्कार किया तो पति ने मारा चाकू

Fri, 06 Sep 2024 03:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 06 Sep 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: When the group refused to withdraw money, the husband stabbed them with a knife.
खुखुंदू। स्थानीय गांव के प्राथमिक पाठशाला नंबर एक के पास बृहस्पतिवार दोपहर समूह से रुपये निकालने से इन्कार करने पर पति ने चाकू मार कर घायल कर दिया। संयोग अच्छा रहा कि पत्नी ने हाथ पर वार रोक लिया। जिससे उसके दाहिने हाथ पर चाकू लगा है। शोर मचाने पर जब आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे तो पत्नी को घायलावस्था में छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


खुखुंदू थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव के प्राथमिक पाठशाला नंबर एक निवासी सायदा खातून का आरोप है कि पति कोई काम धाम नहीं करता है। मजदूरी कर जो भी रुपये लाती हूं उसे छीनकर खा-पी जाता है। इधर कई दिनों से लगातार हमसे रुपये मांग रहा है। दबाव दे रहा है कि समूह से कर्ज लेकर मुझे रुपये दो, मुर्गा की दुकान चलाऊंगा। बृहस्पतिवार की दोपहर को घर आया और सायदा खातून से उलझ गया। कहने लगा समूह से रुपये कब निकालकर दोगी। जब बीवी ने इन्कार किया तो वह आग बबूला हो गया और उसे मारपीट करने लगा। इतना ही नहीं चाकू से उसके ऊपर प्रहार किया। पीड़िता थाने पहुंच तहरीर दी है। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पति घर छोड़कर फरार है, उसे गिरफ्तार कर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed