{"_id":"66bfeb8103a271cde401f3a4","slug":"deoria-news-transformers-blown-in-six-villages-people-suffering-due-to-heat-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-132903-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छह गांव में फूंके ट्रांसफार्मर, गर्मी से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छह गांव में फूंके ट्रांसफार्मर, गर्मी से लोग बेहाल
Sat, 17 Aug 2024 05:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 17 Aug 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
एकौना। दोआबा के छह गांव में ट्रांसफार्मर जलने से उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। जन जीवन प्रभावित होने से बिजली निगम के खिलाफ लोगों में गुस्सा बना है। दो दिन में बिजली सप्लाई बहाल नहीं होने पर उपभोक्ताओं ने पॉवर हाउस का घेराव करने की चेतावनी दी।
पचरुखा से कछार के दोआबा समेत क्षेत्र के 104 गांवों में बिजली सप्लाई की बहाली होती है। एक सप्ताह में दोआबा के छह गांव के ट्रांसफार्मर जलने से सप्लाई व्यवस्था चरमरा गई है। क्षेत्र के भगवान माझा, नारायनपुर, धरमपुर कछार, पचलडी, एकौना और पचरुखा में ट्रांसफार्मर जला है। इन गांवों में बिजली सप्लाई ठप होने से ग्रामीणों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही। वहीं पचलड़ी और गोनाह सुरतपुरा गांव में ट्रांसफार्मर जलने से ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे। उपभोक्ता राजेश सिंह, सुनील तिवारी, रमेश राव, शैलेन्द्र प्रताप यादव, विशाल सिंह आदि ने कहा कि बिजली निगम ट्रांसफार्मर बदलने में खास रुचि नहीं दिखा रहा। यदि दो दिन में सप्लाई बहाल नहीं हुई पॉवर हाउस पर आंदोलन किया जाएगा। इस बाबत अवर अभियंता संतोष यादव ने कहा कि वर्कशाप में ट्रांसफार्मर की कमी और ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग समय से नहीं होने के कारण ट्रांसफार्मर बदलने में विलंब हो रहा है। जल्द ही गांवों में सप्लाई बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद