फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Thief caught stealing bicycle from medical store

Deoria News: मेडिकल स्टोर से साइकिल चोरी करते पकड़ा गया चोर

Fri, 06 Sep 2024 03:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 06 Sep 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Thief caught stealing bicycle from medical store
पकड़ी बाजार। सुरौली थाना क्षेत्र के पकड़ी बाजार शहीद चौक पर पांडेय मेडिकल स्टोर पर बृहस्पतिवार की दोपहर तीन बजे दवा खरीदने आए मदनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम देवपार निवासी डॉ. हनीफ की साइकिल एक युवक लेकर जाने लगा। यह देख वहां मौजूद लोगों ने दौड़कर पकड़ लिया। नाम-पता पूछने पर सही जानकारी न देने पर वहां मौजूद लोगों ने जमकर पीट दिया। साइकिल चोरी करने वाला युवक शराब के नशे में था।
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर संचालक अखिलेश पांडेय ने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस के आने पर युवक के गांव के राकेश निषाद ने आकर कहा कि यह मेरे गांव अवधपुर रामलक्षन के रहने वाला है इसका नाम दिनेश निषाद है। हम लोग ग्राम चकरवा मोड़ पर बिहारी यादव का मकान के छत डालने आए हैं। यह शराब पीने चला आया है। नशे में यह साइकिल लेकर जाने लगा और पकड़ा गया। पुलिस साइकिल चोर को पकड़ कर पकड़ी बाजार पुलिस चौकी लेकर चली गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed